Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

लगातार चौथी बार हेजलवुड ने ODI में कोहली को किया आउट, बनाया नया रिकॉर्ड

नई दिल्लीः भारतीय क्रिकेट टीम के लिए ऑस्ट्रेलिया का दौरा कुछ खास शुरुआत नहीं लेकर आया है। वनडे सीरीज के शुरुआती दो मैच गंवाकर श्रंखला को हार चुकी भारतीय टीम ने तीसरा मुकाबला भी कुछ खास नहीं खेला है। कैनबरा के मुनका ओवल में हो रहे इस मैच में भारत के लिए बहुत बदलाव हुए हैं लेकिन प्रभाव बहुत सकारात्मक नहीं नजर आ रहा है।

टीम इंडिया ना केवल पहली बार सीरीज में शुरुआती तौर पर बैटिंग कर रही है बल्कि वह चार बदलाव के साथ भी आई है। पहले बैटिंग करते हुए विराट कोहली की अर्धशतकीय पारी टीम इंडिया की बैटिंग की हाईलाइट्स कही जा सकती है।

कोहली ने इस दौरान अपने 12 हजार वनडे रन पूरे किए और उसके लिए केवल 242 पारियां ली हैं। ऐसा करके वे सबसे तेज 12000 वनडे रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं।

कोहली एक बार फिर से अपना शतक नहीं लगा पाए और 63 रन बनाकर आउट हो गए। यह इस साल लगातार हो रहा है कि कोहली और बुमराह उस रंगत में नहीं दिख रहे हैं जिसके लिए वे जाने जाते हैं। कोहली ऑउट ऑफ फॉर्म नहीं हैं लेकिन अपने मानकों से कुछ नीचे हैं।

इस मैच में भी कोहली को हेजलवुड ने आउट किया है और व कोहली को वनडे मैचों में लगातार सबसे ज्यादा बार आउट करने वाले गेंदबाज बन गए हैं।

हेजलवुड ने लगातार चौथी पारी में कोहली को चलता किया है। इससे पहले यह रिकॉर्ड पाकिस्तान के जुनैद खान के नाम था जिन्होंने 2013-13 में 3 बार कोहली को चलता किया था।

फिर 2019 में जे रिचर्डसन ने भी कोहली को लगातार तीन बार वनडे में आउट किया। इसी साल न्यूजीलैंड के ट्रेंट बोल्ट ने भी कोहली को 2 बार चलता किया था।

Story first published: Wednesday, December 2, 2020, 11:51 [IST]
Other articles published on Dec 2, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+