For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IND vs AUS, 3rd ODI: भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 7 विकेट से हराकर 2-1 से जीती सीरीज

IND vs AUS Live Score 3rd ODI: Live match, live commentary, live updates, match result

बेंगलुरु: भारत और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज का अंतिम और निर्णायक मुकाबला आज बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में 7 विकेट से जीत लिया और इसके साथ ही सीरीज को 2-1 से अपने नाम कर लिया। सीरीज का पहला मुकाबला हारने के बाद टीम इंडिया ने बाकी दोनों मैच जीतकर जबरदस्त वापसी की।

इस मुकाबले में टॉस जीतकर ऑस्ट्रेलिया ने पहले बैटिंग करने का फैसला किया और भारत को जीत के लिए 287 रनों का लक्ष्य दिया जिसके जवाब में रोहित शर्मा ने करियर के 29वां वनडे शतक और कप्तान कोहली की 89 रनों की पारी के दम पर भारत ने 47.3 ओवरों में यह टारगेट हासिल कर लिया। श्रेयस अय्यर ने 44 रनों की नाबाद पारी खेली।

इससे पहले टॉस जीतकर ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत खराब रही और वार्नर केवल 3 रन बनाकर आउट हो गए जिसके बाद फिंच (19) भी ज्यादा लंबे समय तक टिक नहीं सके। लेकिन इसके बाद लाबुशेन और स्टीव स्मिथ के बीच बढ़िया तालमेल देखने को मिला। इन दोनों बल्लेबाजों ने शतकीय साझेदारी की।

खतरनाक होती जा रही इस जोड़ी को विराट कोहली ने मैदान पर शानदार कैच करके तोड़ा जब उन्होंने लाबुशेन को 54 रनों पर जडेजा की गेंद पर लपक लिया। इसके बाद मिशेल स्टार्क को ऊपर भेजा गया लेकिन वे खाता भी नहीं खोल सके। यह विकेट भी जडेजा ने लिया।

इसके बाद एलेक्स कैरी ने स्मिथ के साथ एक साझेदारी करने की कोशिश की वे भी फिरकी में उलझ गए और कुलदीप यादव को मैच का पहला विकेट मिला। इसी बीच स्टीव स्मिथ ने एक छोर संभालते हुए अपना शानदार 9वां वनडे शतक पूरा किया। स्मिथ का यह शतक ठीक तीन साल बाद आया है। उन्होंने आउट होने से पहले 132 गेंदों में 1 छक्के और 14 चौके की मदद से 131 रनों की पारी खेली।

बुमराह ने एक बार फिर कसी हुई गेंदबाजी की लेकिन उनको विकेट नहीं मिला। मोहम्मद शमी एक बार महंगे साबित हुए लेकिन उनको सबसे ज्यादा 4 विकेट मिले। जडेजा को 2 और सैनी व यादव को 1-1 विकेट मिला।

भारत ने इस मुकाबले में वही टीम उतारी है पिछले मैच में जीती थी लेकिन ऑस्ट्रेलिया की टीम में एक बदलाव हुआ। रिचर्डसन की जगह पर जोश हेजलवुड को जगह मिली।

India vs Australia Live Score 3rd ODI:

09:05 PM

भारत ने यह मुकाबला 7 विकेट से जीत लिया है.

09:05 PM

कप्तान कोहली 89 रन बनाकर आउट हो गए हैं.

08:13 PM

कोहली का अर्धशतक, 119 रन बनाकर रोहित आउट हो गए हैं. भारत का स्कोर 200 पार कर गया है.

07:44 PM

यह रोहित का 29वां ODI शतक है

07:41 PM

रोहित शर्मा ने लगाया शानदार शतक.

07:22 PM

भारतीय टीम का स्कोर धीमी गति से आगे बढ़ रहा है लेकिन विकेट हाथ में हैं. टीम ने 100 रनों का आंकड़ा केवल एक विकेट के नुकसान के साथ छू लिया है.

06:54 PM

रोहित शर्मा ने अच्छी बल्लेबाजी करते हुए अपने 50 रन पूरे कर लिए हैं.

06:49 PM

19 रन बनाकर राहुल आउट, भारत को पहला झटका लगा है. इससे पहले उन्होंने रोहित के साथ मिलकर अर्धशतकीय साझेदारी पूरी की थी.

05:51 PM

रोहित-राहुल ने की भारतीय पारी की शुरुआत. चोटिल धवन फिलहाल बल्लेबाजी करने के लिए नहीं आए हैं.

05:16 PM

ऑस्ट्रेलिया ने भारत को दिया 287 रनों का लक्ष्य दिया है.

05:03 PM

स्टीव स्मिथ 131 रन बनाकर आउट हो गए हैं.

04:41 PM

3 साल बाद स्टीव स्मिथ ने लगाया ODI शतक लगा दिया है. यह भारत के खिलाफ उनका तीसरा शतक है.

04:32 PM

कुलदीप यादव ने एलेक्स कैरी को आउट करके पांचवा झटका दे दिया है. कैरी ने तेज 35 रन बनाए

03:59 PM

जडेजा ने 2 विकेट लेकर कराई वापसी, लाबुशेन आउट हो चुके हैं उन्होंने 54 रन बनाए जबकि मिशेल स्टार्क को जडेजा ने खाता भी नहीं खोलने दिया.

03:50 PM

स्मिथ-लाबुशेन के बीच शतकीय साझेदारी पूरी हो चुकी है. दोनों ही खिलाड़ी अपने अर्धशतक लगाकर खेल रहे हैं.

03:05 PM

स्मिथ-लाबुशेन के बीच तेज अर्धशतकीय साझेदारी पूरी

02:19 PM

भारत को दूसरी सफलता, 19 रन बनाकर फिंच आउट हो गए हैं. वे रन आउट हुए.

01:49 PM

शमी ने दिलाई बड़ी सफलता, 3 रन बनाकर वार्नर आउट हो चुके हैं. कंगारूओं को पहला झटका लगा

01:36 PM

वार्नर-फिंच की जोड़ी ने की कंगारू पारी की शुरुआत

01:13 PM

जबकि ऑस्ट्रेलिया की टीम में एक बदलाव हुआ है. रिचर्डसन की जगह पर जोश हेजलवुड को जगह मिली है. ऑस्ट्रेलिया (प्लेइंग इलेवन): डेविड वार्नर, आरोन फिंच (सी), स्टीवन स्मिथ, मारनस लेबुस्चगने, एलेक्स केरी (डब्ल्यू), एश्टन टर्नर, एश्टन एगर, पैट कमिंस, मिशेल स्टार्क, जोश हेज़लवुड, एडम ज़म्पा

01:08 PM

इस मुकाबले में भारत की टीम वही है जो पिछले मैच में खेलने उतरी थी- भारत (प्लेइंग इलेवन): रोहित शर्मा, शिखर धवन, विराट कोहली (सी), श्रेयस अय्यर, लोकेश राहुल (डब्ल्यू), मनीष पांडे, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद शमी, नवदीप सैनी, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह

01:08 PM

ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला किया है.

12:55 PM

आज भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में तीसरा मुकाबला हो रहा है. यह तीन मैचों की सीरीज का निर्णायक मैच भी है.

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन इस प्रकार है-

भारत (प्लेइंग इलेवन): रोहित शर्मा, शिखर धवन, विराट कोहली (सी), श्रेयस अय्यर, लोकेश राहुल (डब्ल्यू), मनीष पांडे, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद शमी, नवदीप सैनी, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह

ऑस्ट्रेलिया (प्लेइंग इलेवन): डेविड वार्नर, आरोन फिंच (सी), स्टीवन स्मिथ, मारनस लेबुस्चगने, एलेक्स केरी (डब्ल्यू), एश्टन टर्नर, एश्टन एगर, पैट कमिंस, मिशेल स्टार्क, जोश हेज़लवुड, एडम ज़म्पा

Story first published: Sunday, January 19, 2020, 21:09 [IST]
Other articles published on Jan 19, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+