For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

Ind Vs Aus: टीम इंडिया की जीत के बाद माइकल वॉन हुए ट्रोल

Ind Vs Aus: टीम इंडिया जब ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर पहुंची उसके बाद से ही इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन चर्चा का केंद्र बने हैं। जिस तरह से माइकल वॉन ने टीम इंडिया को लेकर बयानबाजी की उसकी वजह से वह भारतीय फैंस के निशाने पर हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज के शुरू होने से पहले माइकल वॉन ने कहा था कि इस सीरीज में भारत 4-0 से हारेगा और ऑस्ट्रेलिया सीरीज को क्लीन स्वीप करेगी। लेकिन दूसरे टेस्ट में टीम इंडिया की जीत के बाद माइकल वॉन सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रहे हैं।

माइकल वॉन ने भविष्यवाणी की थी कि भारतीय टीम विराट कोहली की गैरमौजूदगी में 4-0 से टेस्ट सीरीज हारेगी। पहले मैच में टीम इंडिया की हार के बाद उन्होंने ट्वीट करके कहा था कि मैंने कहा था कि भारतीय टीम टेस्ट सीरीज में 4-0 से हारेगी। लेकिन दूसरे टेस्ट में टीम इंडिया की जीत के बाद फैंस वॉन को उनका ट्वीट याद दिला रहे हैं और बता रहे हैं कि भारत ने सीरीज को 1-1 की बराबरी पर ला दिया है। सोशल मीडिया पर यूजर्स अलग-अलग मीम के जरिए माइकल वॉ का मजाक उड़ा रहे हैं।

बता दें कि ना सिर्फ माइकल वॉन बल्कि कई दिग्गज क्रिकेटरों ने भारतीय टीम को लेकर बड़ा बयान दिया था। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पॉन्टिंग ने कहा था एडिलेड टेस्ट में हार के बाद भारतीय टीम 4-0 से टेस्ट सीरीज हार सकती है। वहीं माइकल क्लार्क ने कहा था कि अगर विराट की गैरमौजूदगी में भारतीय टीम अगर ऑस्ट्रेलिया को हरा देती है तो वह एक साल तक इसका जश्न मना सकते हैं।

Story first published: Tuesday, December 29, 2020, 13:36 [IST]
Other articles published on Dec 29, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+