For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IND vs AUS: पुजारा की LBW पर हुआ विवाद, अंपायर ने कहा- कोई शॉट नहीं खेला गया

नई दिल्लीः भारत के बल्लेबाजी के मुख्य सूत्रधार चेतेश्वर पुजारा बल्ले से अपनी 2018/19 की वीरगाथा दोहरा नहीं पाए हैं, लेकिन वह अभी भी आस्ट्रेलियाई टीम के लिए एक बेशकीमती विकेट हैं क्योंकि मेजबान टीम 'नई दीवार' को आउट करने के लिए अलग-अलग योजना बना रही है।

चूंकि टीम इंडिया ब्रिस्बेन टेस्ट को बचाने के लिए ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मजबूत लड़ाई जारी रखती है और गाबा में 19 तारीख को बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी को बरकरार रखने के लिए पहले सेशन में एक विकेट के साथ 83 रन बना लिए हैं। इस दौरान शुभमन गिल का शानदार अर्धशतक देखने को मिला है और रोहित शर्मा 7 रन बनाकर आउट हो गए। क्रीज पर उनका साथ 90 गेंदों को खेल चुके चेतेश्वर पुजारा दे रहे हैं। हालांकि पुजारा बाल-बाल तब बच गए जब नाथन लियोन ने उनके खिलाफ पगबाधा होने की करीबी अपील की।

नाथन लियोन को डिफेंड करने के लिए चेतेश्वर पुजारा विकेट के नीचे आए, लेकिन पैड पर गेंद लग गई। ऐसा लगा कि गेंद लाइन में लगी है लेकिन ऑन-फील्ड अंपायर ने उन्हें नॉट आउट दिया। ऑस्ट्रेलिया ने चेतेश्वर पुजारा के खिलाफ lbw के फैसले की समीक्षा की, लेकिन यह तब भी अंपायर की कॉल थी। अंपायर के फैसला सुनाने के बाद ऑस्ट्रेलियाई फैंस भड़क उठे थे कि पुजारा ने कोई शॉट नहीं खेला था। फैंस अंपायर कॉल पर अविश्वास में थे। कई फैंस का मानना है कि यह शॉट खेला गया था। यह सोशल मीडियो पर चर्चित मामला बना।

इससे पहले दिन की शुरुआत में पैट कमिंस द्वारा रोहित शर्मा को आउट करने के बाद भारत को पहला झटका लगा। यहां आपको बता दें कि भारत पांचवें दिन रिकॉर्ड 328 रनों का टारगेट चेज करने के लिए उतरा है।

वहीं दूसरी और ऑस्ट्रेलिया के पास भारत को हराने और सीरीज को 2-1 से जीतने के लिए अधिकतम 98.1 ओवर हैं, लेकिन यह केवल एक सप्ताह पहले था जब घरेलू टीम ने सिडनी टेस्ट में 131 ओवर में अजिंक्य रहाणे की धमाकेदार टीम को पछाड़ने में नाकामयाबी हासिल की।

इस मैच की मुख्य बात युवाओं का शानदरा प्रदर्शन रहा है जिसमें ताजा मामले में मोहम्मद सिराज के 5 विकेट शामिल हैं और अब शुभमन गिल ने बढ़िया पारी खेली है। शार्दुल ठाकुर तो तीनों पारियों में अपने गेंद-बल्ले के प्रदर्शन के दम पर छाए रहे हैं।

Story first published: Tuesday, January 19, 2021, 8:36 [IST]
Other articles published on Jan 19, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+