For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

बताैर ओपनर रोहित ने बनाया विश्व रिकाॅर्ड, अमला और सचिन को छोड़ा पीछे

India vs Australia, 2nd ODI : Rohit Sharma breaks Sachin Tendulkar's big record | वनइंडिया हिंदी

नई दिल्ली। 'हिटमैन' रोहित शर्मा भले ही आस्ट्रेलिया के खिलाफ राजकोट में दूसरे वनडे दाैरान बड़ी पारी खेलने से चूक गए हों, लेकिन उन्होंने आउट होने से पहले एक विश्व रिकाॅर्ड अपने नाम कर लिया है। रोहित ने 44 गेंदों में 42 रनों की पारी खेली जिसमें 6 चाैके शामिल रहे। इसी के साथ रोहित अंतरराष्ट्रीय वनडे क्रिकेट में बताैर ओपनर सबसे तेज 7 हजार रन पूरे करने वाले बल्लेबाज बन गए हैं।

अमला, सचिन को छोड़ा पीछे

अमला, सचिन को छोड़ा पीछे

रोहित को बताैर ओपनर सबसे तेज रन बनाने के लिए 23 रनों की दरकरार थी। रोहित ने जैसे ही नाैवें ओवर की दूसरी गेंद पर चाैका जड़ा तो वह सबसे तेज 7 हजारी बनने वाले ओपनर बन गए। 32 साल के रोहित ने महज 137 पारियों में यह उपलब्धि हासिल की है, जो अमला की तुलना में 10 पारियां कम है। अमला ने 147 पारियों में यहां तक पहुंचे थे। वहीं सचिन तेंदुलकर 160 पारियों में इस मुकाम तक पहुंचे। श्रीलंकाई सलामी बल्लेबाज तिलकरत्ने दिलशान ने 165 पारियों में बताैर ओपनर 7 हजार रन पूरे किए थे।

बतौर ओपनर सबसे तेज 7000 रन-

बतौर ओपनर सबसे तेज 7000 रन-

137 पारियां - रोहित शर्मा

147 पारियां- हाशिम अमला

160 पारियां- सचिन तेंदुलकर

165 पारियां- तिलकरत्ने दिलशान

168 पारियां- सौरव गांगुली

9 हजारी बनने के करीब पहुंचे

9 हजारी बनने के करीब पहुंचे

बता दें कि रोहित वनडे में 9 हजार रन पूरे करने के भी काफी करीब आ चुके हैं। रोहित ने अबतक खेले 223 मैचों की 216 पारियों में 48.89 की एवरेज से 8996 रन बना लिए हैं, जिसमें 28 शतक, 3 दोहरे शतक व 43 अर्धशतक शामिल हैं। रोहित अब 9 हजार रन पूरे करने से महज 4 रन दूर हैं। 19 जनवरी को बेंगलुरू में होने वाले आखिरी मैच में रोहित 9 हजारी बन सकते हैं। वह जैसे ही 4 रन बनाएंगे तो वह 9 हजार रन पूरे करने वाले भारत के सातवें बल्लेबाज बन गए हैं। उनसे पहले सचिन, तेंदुलकर, विराट कोहली, साैरव गांगुली, राहुल द्रविड़, एमएस धोनी और मोहम्मद अजहरूद्दीन 9 हजार से अधिक रन बना चुके हैं।

Story first published: Friday, January 17, 2020, 16:35 [IST]
Other articles published on Jan 17, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+