For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IND vs AUS ODI Series: सीरीज का पूरा शेड्यूल, टीम, मैच समय, रिकॉर्ड की जानकारी

नई दिल्ली: वर्ष 2020 में भारतीय टीम जहां श्रीलंका के खिलाफ पहली टी20 सीरीज के जरिए आगाज करेगी तो वहीं वनडे सीरीज की शुरुआत ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होगी। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत की तीन मैचों की वनडे सीरीज श्रीलंका के खिलाफ टी-20 मैचों के तुरंत बाद शुरू हो जाएगी। भले ही इस सीरीज के मैचों की संख्या कुछ कम है लेकिन भारत और ऑस्ट्रेलिया दोनों इस समय शीर्ष स्तर के क्रिकेट खेल रहे हैं ऐसे में यह मुकाबले क्वालिटी से भरपूर होने जा रहे हैं इसमें कोई शक नहीं है।

आइए देखते हैं भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया सीरीज का शेड्यूल, टीमों की जानकीरी, हेड टू हेड रिकॉर्ड और लाइव टेलिकास्ट की पूरी डिटेल-

1. शेड्यूल

1. शेड्यूल

14 जनवरी: भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया, पहला वनडे, मुंबई

17 जनवरी: भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया, दूसरा वनडे, राजकोट

19 जनवरी: भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया, तीसरा वनडे , बेंगलुरू

IND vs SL T20 Series: शेड्यूल, लाइव मैच टाइमिंग, हेड-टू-हेड रिकॉर्ड, टीम की जानकारी

2. ये है भारतीय टीम संयोजन

2. ये है भारतीय टीम संयोजन

विराट कोहली (कप्तान), शिखर धवन, रोहित शर्मा, केएल राहुल, श्रेयस अय्यर, मनीष पांडे, ऋषभ पंत (wk), केदार जाधव, शिवम दूबे, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, नवदीप सैनी, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह।

3.ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हेड टू हेड रिकॉर्ड सबसे खराब

3.ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हेड टू हेड रिकॉर्ड सबसे खराब

भारत और ऑस्ट्रेलिया ने 1980 में अपनी एकदिवसीय प्रतिद्वंद्विता शुरू की थी। तब से दोनों टीम ने एक दूसरे के खिलाफ 137 एकदिवसीय मैच खेले हैं और यह भारत के दूसरा किसी विशेष टीम के साथ खेले गए सबसे बड़े मैच भी है। इस सूची में श्रीलंका 159 मैचों के साथ तीसरे स्थान पर है, जबकि 133 मैचों के साथ वेस्टइंडीज तीसरे स्थान पर है और पाकिस्तान के खिलाफ भारत ने 132 बार खेला गया है।

के श्रीकांत और इस महिला बल्लेबाज को मिलेगा इस साल का लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ, भारत ने 50 मैच जीते हैं जबकि मेन इन ब्लू 77 हार गए और 10 मैचों का कोई नतीजा नहीं निकला। भारत की 39.37 प्रतिशत वनडे जीत है जो सभी विपक्षी टीमों के मुकाबले सबसे कम है।

4. कहां देखें मुकाबले

4. कहां देखें मुकाबले

भारत-ऑस्ट्रेलिया वनडे सीरीज के मुकाबले भारतीयसमयानुसार 2 PM शुरू हो जाएंगे जिनका स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर लाइव प्रसारण किया जाएगा। लाइव स्ट्रीमिंग HotStar पर होगी और आप माइखेल हिंदी Live अपडेट्स को भी फॉलो कर सकते हैं।

Story first published: Saturday, December 28, 2019, 11:45 [IST]
Other articles published on Dec 28, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+