For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

जब कटी पंतग अंपायर को करने लगी परेशान, फिर वाॅर्नर ने किया कुछ ऐसा

नई दिल्ली। भारत के खिलाफ पहले वनडे मैच में डेविड वाॅर्नर ने उस समय सबका ध्यान अपनी ओर उस समय खींच लिया जब मैदान पर आई एक कटी पतंग से अंपायर भी परेशान होते दिखे। दरअसल, हुआ कुछ ऐसा कि जब भारतीय टीम की पारी का आखिरी ओवर शुरू होने वाला था कि तभी मैदान पर एक कटी पतंग आ गई। पतंग की डोर स्पाइडर कैम वायर में उलझी हुई थी। डोर को हटाने का प्रयास मैदानी अंपायर करने लगे। तब वो उलझी डोर को निकाल नहीं सके तो वहां माैजूद वाॅर्नर ने डोर को स्पाइडर कैम वायर से निकाला।

कुछ समय के लिए मैच रूका। वहीं दर्शक भी इस समय खूब शोर मचाने लगे तो वार्नर भी हाथों में पतंग लेकर पोज देते हुए नजर आए। सोशल मीडिया पर इस पल की तस्वीरें खूब वायरल हो रही हैं। बता दें कि भारतीय क्रिकेट टीम ने मुंबई के वानखेड़े में जारी पहले वनडे मैच में ऑस्ट्रेलिया के सामने 256 रनों का लक्ष्य रखा। भारत के लिए ओपनर शिखर धवन ने सर्वाधिक 74 रनों की पारी खेली। ओपनर रोहित शर्मा 10 रन बना सके। वहीं अच्छी शुरूआत पाने वाले केएल राहुल बड़ी पारी खेलने में नाकाम हे। राहुल 47 रन बनाकर आउट हुए। इन तीनों बल्लेबाजों के पवेलियन लाैटने के बाद कंगारू गेंदबाजों ने शानदार गेंदबाजी करते हुए भारतीय बल्लेबाजों को ज्यादा देर तक क्रीज पर टिकने नहीं दिया।

जवाब में आस्ट्रेलिया को वाॅर्नर ने अच्छी शुरूआत दिलाई। इस मैच दाैरान वाॅर्नर 10 रन बनाते ही सबसे कम मैचों में 5 हजारी बनने वाले दुनिया के चाैथे जबकि ऑस्ट्रेलिया के पहले बल्लेबाज भी बन गए हैं। वाॅर्नर ने 115 पारियों में यह करिश्मा किया है, इसके साथ ही उन्होंने इंग्लैंड के जो रूट को पछाड़ा जिन्होंने 116 पारियों में 5 हजार रन पूरे किए थे। जबकि सबसे तेज यहां तक पहुंचे का रिकाॅर्ड साउथ अफ्रीका के हाशिम अमला के नाम है। अमला ने 101 पारियों में 5 हजार रन पूरे किए। वहीं ऑस्ट्रेलिया की तरफ से डीन जोन ने 128 पारियों में यह आंकड़ा छुआ था, लेकिन अब उन्हें पछाड़ वाॅर्नर सबसे तेज 5 हजारी बनने वाले कंगारू बल्लेबाज बन गए।

Story first published: Tuesday, January 14, 2020, 20:05 [IST]
Other articles published on Jan 14, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+