For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

Ind Vs Aus: विराट और रहाणे की कप्तानी में क्या है खास अंतर, खुद रवि शास्त्री ने बताया

Ind Vs Aus: एडीलेड टेस्ट में टीम इंडिया की दूसरी पारी महज 36 रन के स्कोर पर सिमट गई थी, इसके बाद शायद ही किसी को इसकी उम्मीद रही हो कि कप्तान कोहली, इशांत शर्मा, रोहित शर्मा, मोहम्मद शमी की गैरमौजूदगी में भारतीय टीम जबरदस्त वापसी करते हुए मैच को चौथे दिन ही जीत लेगी। एमसीजी टेस्ट में कप्तान अजिंक्या रहाणे की अगुवाई में भारतीय टीम ने जबरदस्त जीत अपने नाम की है। मैच में कप्तान रहाणे की मुख्य कोच रवि शास्त्री ने जमकर तारीफ की है।

रवि शास्त्री ने अजिंक्या रहाणे की तारीफ करते हुए कहा कि वह बहुत ही बुद्धिमान और चतुर कप्तान हैं। उन्हें खेल की अच्छी समझ है, उन्होंने अपना पहला मैच खेल रहे शुभमन गिल और मोहम्मद सिराज को भी काफी प्रेरित किया। कप्तान कोहली और रहाणे की तुलना करते हुए शास्त्री ने कहा कि विराट कोहली और अजिंक्या रहाणे दोनों ही खेल को अच्छा समझते हैं। कोहली आपके सामने खुलकर खेल के प्रति अपने जुनून को जाहिर करते हैं। जबकि अजिंक्या रहाणे शांत बैठते हैं और मझे हुए अंदाज में चीजों को देखते हैं। रहाणे को भीतर ही भीतर यह पता होता है कि वह क्या चाहते हैं।

अजिंक्या रहाणे ने पहली पारी में 112 रनों की शतकीय पारी खेली, जिसने टीम इंडिया की जीत की मजबूत नीव रखी। यही वजह है किऑस्ट्रेलिया का कोई भी बल्लेबाज बड़ा स्कोर खड़ा नहीं कर सका और ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज का सर्वाधिक स्कोर 48 रन रहा। रवि शास्त्री ने कहा कि अजिंक्या रहाणे की 112 रनों की पारी मैच का टर्निंग प्वाइंट थी। इतने बड़े मैच में यह बहुत ही अनुशासित पारी थी। टीम के कप्तान नंबर चार पर बल्लेबाजी करना काफी मुश्किल काम होता है। उन्होंने 6 घंटे तक बल्लेबाजी की, जोकि जबरदस्त है।

बता दें कि टीम इंडिया की जीत और अजिंक्या रहाणे की कप्तानी की विराट कोहली ने भी जमकर तारीफ की। उन्होंने ट्वीट करके टीम को जीत की बधाई देते हुए कहा कि यह जबरदस्त जीत है, पूरी टीम का जबरदस्त साझा प्रयास। मैं टीम के खिलाड़ियों और खासकर कि जिंक्स की कप्तानी की तारीफ करता हूं, यह जबरदस्त थी। यहां से हमे आगे और ऊपर जाना है।

Story first published: Tuesday, December 29, 2020, 13:41 [IST]
Other articles published on Dec 29, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+