For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

Ind Vs Aus: दूसरी पारी में भारतीय टीम 200 रन भी नहीं बना पाएगी: रिकी पोंटिंग

Ind Vs Aus: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे टेस्ट में भारतीय टीम को पांचवे दिन जीत के लिए 309 रन बनाने हैं। टीम के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा 52 रन बनाकर और शुभमन गिल 31 रन बनाकर आउट हो चुके हैं। जबकि टीम के कप्तान अजिंक्या रहाणे और चेतेश्वर पुजारा के कंधों पर टीम इंडिया के लिए तीसरे टेस्ट को बचाने की जिम्मेदारी है। टीम इंडिया के लिए मुश्किल की बात यह है कि हनुमा विहारी अभी तक बैट से कुछ खास नहीं कर सके हैं जबकि रवींद्र जडेजा और रिषभ पंत के चोटिल होने की वजह से उनकी बल्लेबाजी को लेकर संशय है। इस बीच ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर रिकी पोंटिंग का मानना है कि दूसरी इनिंग में भारतीय टीम 200 रन भी नहीं बना पाएगी।

रिकी पोंटिंग ने कहा कि मुझे नहीं लगता है कि भारतीय टीम 200 रन भी बना पाएगी। मैच के दौरान जब रिकी पोंटिंग से पूछा गया कि ऑस्ट्रेलिया की टीम को कितने रन के स्कोर पर पारी को घोषित करना चाहिए तो पोंटिंग ने कहा फिलहाल हम 310 रन आगे हैं, लेकिन सच कहूं तो भारतीय टीम 200 रन भी दूसरी पारी में नहीं बना पाएगी। इस दौरान पोंटिंग ने कहा कि उन्हें अनिल कुंबले और हरभजन सिंह का सामना करने में काफी दिक्कत होती थी।

बता दें कि दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 312 रन बनाकर पारी को घोषित किया था। इसके साथ ही ऑस्ट्रेलिया की टीम ने भारत के सामने जीत के लिए 407 रन का लक्ष्य रखा। अहम बात यह है कि चार टेस्ट मैचों की सीरीज में दोनों ही टीमें 1-1 मैच जीतकर बराबरी पर हैं, ऐसे में इस मैच को जीतकर दोनों ही टीमें लीड लेने की कोशिश करेंगी। लेकिन भारतीय टीम के लिए आखिरी दिन 309 रन के लक्ष्य को हासिल करना आसान नहीं होगा। दूसरे टेस्ट मैच के हीरो रहे अजिंक्या रहाणे 4 रन बनाकर और चेतेश्वर पुजारा 9 रन बनाकर नाबाद हैं। दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलिया की ओर से स्मिथ ने 81, लाबूशेन ने 73 रन, ग्रीन ने 84 रनों की पारी खेली।

Story first published: Sunday, January 10, 2021, 18:42 [IST]
Other articles published on Jan 10, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+