India vs Australia Rishabh Pant Injury नई दिल्लीः भारतीय टीम में मैच के हिसाब से यह खबर नफा की है या नुकसान की, इस पर बहस हो सकती हैं लेकिन किसी भी खिलाड़ी का चोटिल होना एक दुर्भाग्यपूर्ण मामला होता है और इस पर ऋषभ पंत चोटिल होकर प्लेइंग इलेवन से बाहर हो गए हैं।
जी हां पंत, जिन्होंने भारत की पहली पारी में 36 रन बनाए थे, पैट कमिंस की गेंद पर तब चोटिल हो गए जब गेंदबाज ने एक बाउंसर मारा जो उनकी कोहली के एरिया में जाकर लगा। गेंद लगते ही हाथ में झंकार दौड़ पड़ी और पंत ने तब से जो संघर्ष किया वह रुका नहीं। कुछ ही देर में वे हेजलवुड की फुल लेंथ बॉल पर वार्नर के हाथों लपके गए।
नियम के मुताबिक अगर विकेटकीपर चोटिल होकर आगे मैच में कीपिंग करने की स्थिति में नहीं है तो आप उसकी जगह पर दूसरा विकेटकीपर उतार सकते हो। भारत ने इस नियम के तहत रिद्धिमान साहा को मैदान में उतार दिया है और अब दूसरी पारी में विकेट के पीछे साहा के दस्ताने दिखाई देंगे।
फिलहाल पंत की चोट पर बीसीसीआई ने अपडेट दिया है कि उनकी बाई कोहली पर चोट लगी है जो कि बैटिंग के दौरान लगी है। उनको चोट की बारीक स्थिति से अवगत कराने के लिए स्कैन के लिए ले जाया जा रहा है।
यहां आपको बता दें कि पंत पहली पारी में अपनी कीपिंग के चलते बुरी तरह आलोचना के दौर से गुजरे हैं। रिकी पोंटिंग से लेकर प्रज्ञान ओझा और दीप दासगुप्ता ने उनकी कीपिंग क्षमता पर सवाल उठाया है। पंत ने विल पुकोवस्की के दो बार कैच छोड़े दे जिसका फायदा उठाते हुए उन्होंने अर्धशतक लगाया था।
इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया हावी है जिसने पहली पारी में 338 रन बनाए हैं जिसके जवाब में भारतीय पारी 244 पर ढेर हो गई और कंगारूओं को 94 रनों की अहम बढ़त हो गई।