For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

Ind Vs Aus: तीसरे टेस्ट में रिषभ पंत नाम दर्ज हुआ बड़ा रिकॉर्ड

Ind vs Aus: Rishabh Pant becomes first player to achieve this feat in Australia | वनइंडिया हिंदी

Ind Vs Aus: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच में टीम इंडिया के विकेट कीपर बल्लेबाज रिषभ पंत ने जबरदस्त बल्लेबाजी की। पंत ने अपनी जबरदस्त बल्लेबाजी के दम पर एक वक्त मैच के रुख को पूरी तरफ से भारत की ओर मोड़ दिया था। जिस तरह से पंत ने 118 गेंद पर 97 रनों की पारी खेली उसकी बदौलत भारतीय टीम ने मैच में जबरदस्त वापसी की। 97 रनों की जबरदस्त पारी की बदौलत पंत ने मैच में अपने नाम एक बड़ा रिकॉर्ड दर्ज कर लिया है। भारतीय टीम की ओर से टेस्ट मैच की दूसरी पारी में सर्वाधिक स्कोर बनाने वाले पंत एकमात्र बल्लेबाज हैं।

बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज टेस्ट क्रिकेट में दूसरी पारी में दो सबसे बड़ी पारियां रिषभ पंत के नाम दर्ज हैं। इससे पहले रिषभ पंत ने 2018 में इंग्लैंड के खिलाफ मैच में 114 रनों की पारी खेली खेली थी जोकि किसी भी भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज द्वारा टेस्ट मैच में दूसरी पारी में सर्वाधिक स्कोर है। इसके बाद दूसरी सबसे बड़ी पारी भी रिषभ पंत के नाम तीसरे टेस्ट मैच में दर्ज हो गई है। पंत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरी पारी में 97 रनों की पारी खेली।

टेस्ट क्रिकेट की दूसरी पारी में विकेट कीपर का सर्वाधिक स्कोर
रिषभ पंत- 114, इंग्लैंड के खिलाफ 2018
रिषभ पंत- 97, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2021
महेंद्र सिंह धोनी- 76, इंग्लैंड के खिलाफ 2007
पार्थिव पटेल- 67, इंग्लैंड के खिलाफ 2016-17

बता दें कि चार टेस्ट मैचों की सीरीज में भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीमे 1-1 मैच जीतकर बराबरी पर हैं। तीसरा टेस्ट मैच ड्रॉ होने के बाद चौथे मैच पर हर किसी की नजर है जोकि 15 जनवरी को गाब्बा में खेला जाना है। इस मैच में भारत के सामने सबसे बड़ी चुनौती चोटिल खिलाड़ी हैं। टीम इंडिया के कई खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर घायल हो चुके हैं। जसप्रीत बुमरा, रवींद्र जडेजा, रिषभ पंत, रविचंद्रन अश्विन के घायल होने की वजह से टीम इंडिया के लिए मुश्किल चुनौती है।

Story first published: Tuesday, January 12, 2021, 16:11 [IST]
Other articles published on Jan 12, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+