For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

Ind Vs Aus: टीम इंडिया की सचिन तेंदुलकर ने की तारीफ, अजिंक्या रहाणे के लिए कही खास बात

Ind Vs Aus: टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर और महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जिस तरह से पहले टेस्ट में हार के बाद दूसरे टेस्ट में भारतीय टीम ने वापसी करते हुए जबरदस्त जीत दर्ज की उसकी तारीफ की। सचिन तेंदुलकर ने जीत का अधिकतर श्रेय कप्तान अजिंक्या रहाणे को दिया, जिन्होंने नासिर्फ टीम की कमान संभाली बल्कि टीम इंडिया की जीत में अहम भूमिका निभाई और पहली इनिंग में शतकीय पारी खेली। लेकिन जिस तरह से भारतीय टीम को गेंदबाजों का खासतौर पर जसप्रीत बुमरा का साथ मिला, उसकी भी सचिन ने तारीफ की है।

सचिन ने कहा कि जब भी भारतीय टीम को विकेट की जरूरत होती है बुमरा ने विकेट लेकर दिखाया है, यह एक चैंपियन गेंदबाज की पहचान होती है। तेज गेंदबाजों की बात करें तो बुमरा इसकी अगुवाई करते हैं और इस जिम्मेदारी को बखूबी निभाते हैं। उन्होंने खुद से हमेशा अधिक से अधिक देने की कोशिश की है। बता दें कि दूसरे टेस्ट की पहली पारी में बुमरा ने 56 रन देकर 4 विकेट लिए थे, जिसकी बदौलत ऑस्ट्रेलिया की टीम 195 रन के स्कोर पर सिमट गई थी। सचिन ने तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज की भी तारीफ की है, जिन्होंने पहली पारी में दो विकेट और दूसरी पारी में 3 विकेट अपने नाम किए थे।

सचिन ने कहा कि हमे सिराज की गेंदबाजी को नहीं भूलना चाहिए। मुझे ऐसा कभी नहीं लगा कि वह अपना पहला टेस्ट खेल रहे हैं। जिस तरह से उन्होंने गेंदबाजी की और पहला ओवर डाला, उससे कतई नहीं लगा कि वह पहला टेस्ट मैच खेल रहे हैं। उनकी योजना जबरदस्त थी, उन्होंने इसे सही से मैदान में लागू भी किया। शुभमन गिल और सिराज दोनों ही अपने पहले टेस्ट में जबरदस्त थे। सचिन का मानना है कि रहाणे की 112 रन की पारी में सावधानी और आक्रामकता दोनों थी।

रहाणे की तारीफ करते हुए सचिन ने कहा कि मुझे लगता है कि रहाणे एमसीजी टेस्ट में जबरदस्त थे। वह शांत, सुलझे और गंभीर नजर आए। उनका रवैया आक्रामक है, लेकिन शांत स्वभाक के साथ जब खराब गेंद आती है तो उसे मारने से रहाणे कतई नहीं चूकते। जब गेंद को सम्मान देना होता है तो वह उसे पूरा सम्मान भी देते हैं। उनका यह रवैया जबरदस्त है। इसके अलावा सचिन ने रवींद्र जडेजा की भी जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि जडेजा ने अच्छी बल्लेबाजी की और इसका हमे फायदा मिला। हम पांच गेंदबाजों की बात करते रहते हैं, लेकिन रिषभ पंत नंबर 6 पर, जडेजा नंबर 7 पर और अश्विन नंबर 8 पर जिनके नाम 4 शतक हैं, ये लोग बल्ले से काफी योगदान करते हैं।

Story first published: Monday, January 4, 2021, 12:36 [IST]
Other articles published on Jan 4, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+