Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

करारी हार के बाद संजय मांजरेकर ने चेताया- अगर भारत यही जारी रखता है तो..

नई दिल्ली: टीम इंडिया के कप्तान ने पहले वनडे से पहले संकेत दिया था कि वह रोहित शर्मा, शिखर धवन और केएल राहुल को खिलाएंगे। इसलिए, वह बल्लेबाजी क्रम में नंबर 4 पर जाएंगे। हालांकि भारत को मिली शर्मनाक हार के बाद यह तय हो गया कि कोहली का जरूरत से ज्यादा सोचना इस बार भी सफल नहीं हुआ और शीर्ष क्रम से छेड़छाड़ भारत को भारी पड़ी। जब राहुल और धवन जल्दी-जल्दी आउट हुए, तो भारत ने अपनी गति खो दी और उनकी पारी पटरी से उतर गई।

इस हार के बाद कोहली के तौर तरीकों पर सवाल उठने भी लाजिमी थे। हरभजन सिंह ने भी कमेंट्री के दौरान यह सवाल उठाया और कहा, 'उन्होंने (कोहली) भारत के लिए तीसरे नंबर पर कई गेम जीते हैं। इसे बदलने की कोई आवश्यकता नहीं है।"

भारत के पूर्व खिलाड़ी संजय मांजरेकर ने भी इस कदम की आलोचना की और कहा कि इससे बल्लेबाजी क्रम बिखर गया। उन्होंने कहा, "यह एक शानदार कदम नहीं था क्योंकि यह श्रेयस अय्यर को पांच नंबर पर नीचे धकेल देता है जबकी आपने उन्हें नंबर चार पर (पहले की श्रृंखला में) सेटल होने का समय दिया था। अगर भारत इसे जारी रखता है, तो वह फिर से उसी स्थिति में जा सकता है जो पहले थी।

मैच के बाद, कोहली ने यह भी माना कि रणनीति में उम्मीद के मुताबिक लाभ नहीं मिला और इसलिए, वे अगले मैचों में इस फैसले पर पुनर्विचार करेंगे।

कोहली ने राहुल को नंबर 3 पर भेजने को लेकर कहा, ''पिछले कुछ समय में जिस तरह केएल ने बल्लेबाजी की है, उसे देखते हुए हमारी कोशिश थी कि बल्लेबाजी क्रम में उसे ऊपर ही मौका दिया जाए। हमने उसे टीम में फिट करने की कोशिश की, लेकिन अब हमें इस बारे में सोचना पड़ सकता है। वैसा नहीं हुआ, जैसा हमने चाहा था। लेकिन हर बार, हर जगह और हर मौके पर खिलाड़ियों को परखना और उनका मनोबल बढ़ाना जरूरी होता है। लोगों को सिर्फ इस एक गेम के लिए घबराने की जरूरत नहीं है। आज हमारा दिन नहीं था।''

Story first published: Wednesday, January 15, 2020, 10:42 [IST]
Other articles published on Jan 15, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+