खुर्शीद ने पत्रकारों से कहा, "हमने फ्रेंचाइजी टीमों द्वारा दी गई जानकारियों की आरओसी के दफ्तर में जांच की। फ्रेंचाइजी टीमों में हिस्सेदार कुछ कंपनियों ने आयकर रिटर्न दाखिल करने में कुछ देरी की है लेकिन किसी के खिलाफ ऐसा कुछ नहीं मिला, जिसके लिए उन्हें नोटिस दिया गया है।"
खुर्शीद ने कहा कि पहली नजर में तो कंपनियों के खिलाफ किसी प्रकार की कोई संदेहास्पद जानकारी नहीं मिली लेकिन इस मामले पर विस्तार से जांच किया जाएगा। इस संबंध में उचित कदम उठाया जाएगा।
खुर्शीद ने कहा, "हमें फ्रेंचाइजी टीमों में हिस्सेदारी रखने वाले ऐसे किसी व्यक्ति का नाम नहीं मिला है, जिस पर 'स्वेट इक्विटी' रखने का आरोप लगा है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।