Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

'देश के लिए कुछ भी करूंगा'- ओपनिंग छोड़कर इस नंबर पर खेलने को तैयार हुए धवन

नई दिल्ली: भारत के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने मंगलवार को कहा कि वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शेष दो वनडे मैचों में देश के लिए कहीं भी बल्लेबाजी करने के लिए तैयार हैं। धवन चोटिल होने के बाद भारत की वनडे टीम में लौटे हैं और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वनडे में भारत के शीर्ष स्कोरर थे जिसमें 15 साल के अंतराल के बाद भारत को 10 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था।

बैटिंग ऑर्डर बना बवाल

बैटिंग ऑर्डर बना बवाल

धवन और राहुल दोनों को ही इलेवन में खिलाने और कोहली को नंबर 4 पर बैटिंग के चलते भारत के फैसले की पूर्व क्रिकेटरों ने काफी आलोचना की। वीवीएस लक्ष्मण, मैथ्यू हेडन, मुरली कार्तिक जैसे का मानना ​​था कि कोहली ने मंगलवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भारतीय पारी को अपेक्षित गति नहीं मिलने का यह एक मुख्य कारण था।

धवन और राहुल के बीच दूसरे विकेट के लिए 121 रनों की साझेदारी के बावजूद भारत ने 255 रनों का ही स्कोर किया जबकि ऑस्ट्रेलिया ने जवाब में टीम इंडिया को बुरी तरह से रौंदते हुए 38 वें ओवर में आरोन फिंच और डेविड वार्नर दोनों के शतकों की बदौलत लक्ष्य बच्चों के किसी खेल की भांति हासिल कर लिया।

धवन ने कहा- नंबर 3 पर बैटिंग करूंगा

धवन ने कहा- नंबर 3 पर बैटिंग करूंगा

"अगर वे मुझसे नंबर 3 पर बल्लेबाजी करने के लिए कहते हैं, तो निश्चित रूप से मैं यह करूंगा। मेरे देश के लिए कुछ भी करूंगा, निश्चित रूप से।" धवन ने मैच के बार प्रेस वार्ता में यह बात कही।

वीवीएस लक्ष्मण ने बताया कोहली को नंबर 4 पर बैटिंग क्यों नहीं करनी चाहिए

उन्होंने कहा, "आपको मानसिक रूप से मजबूत होना होगा, सभी लड़के मानसिक रूप से मजबूत होंगे, इसीलिए वे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट और इसकी यात्रा का हिस्सा रहे हैं, कभी-कभी आप नंबर भी स्विच करना चाहते हैं," उन्होंने कहा।

धवन ने 91 गेंदों पर 74 और केएल राहुल ने 61 गेदों पर 47 रन बनाए, लेकिन दोनों ने अपने विकेट तब फेंक दिए जब वे मैच के निर्णायक पड़ाव पर थे।

राहुल को टीम में शामिल करने पर क्या बोले-

राहुल को टीम में शामिल करने पर क्या बोले-

धवन राहुल को टीम में लेने पर कहा, देखिए यह कप्तान की पसंद है, केएल अच्छी बल्लेबाजी कर रहा है, उसने पिछली श्रृंखला में अच्छा प्रदर्शन किया और वह वास्तव में अच्छा खेला और उसने आज अच्छा खेला।"

उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि यह कप्तान की पसंद है जहां वह खेलना चाहता है और उसने नंबर 3 पर कमाल किया है। शायद मुझे लगता है कि वह फिर से नंबर तीन पर जाने के बारे में सोचेगा।"

आपको बता दें कि नंबर तीन पहले मैच में सबसे बड़ा आलोचना का फैक्टर बनकर उभरा है। कोहली को जहां इस नंबर पर बैटिंग करते हुए काफी समय हो गया है तो वहीं अब तीन ओपनरों को टीम में जगह देने के कारण उनको एक ओपनर को नंबर 3 पर खिलाना पड़ रहा है जिसके चलते उनकी बैटिंग नंबर 4 पर आ रही है। हालांकि कोहली कह चुके हैं कि वे अब अगले मैच में बैटिंग ऑर्डर को लेकर दोबारा से विचार करेंगे। अगला मैच शुक्रवार को राजकोट में है।

Story first published: Wednesday, January 15, 2020, 16:44 [IST]
Other articles published on Jan 15, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+