For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

डे-नाइट टेस्ट में शतक लगाने वाली पहली भारतीय महिला बनी स्मृति मंधाना

नई दिल्लीः भारतीय महिला क्रिकेट टीम की शानदार सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने अपने करियर का पहला टेस्ट शतक लगा दिया है। और यह ऐसे ऐतिहासिक मौके पर आया है कि भारतीय महिला क्रिकेट के इतिहास में इस पारी को एक मील का पत्थर माना जाएगा। स्मृति मंधाना क्वींसलैंड में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ डे नाइट टेस्ट मुकाबला खेल रही हैं जो कि भारतीय महिला टीम का पहला पिंक बॉल टेस्ट भी है और उन्होंने गुलाबी गेंद की सारी असमंजसता को दूर करते हुए भारत को बेहतरीन स्थिति में पहुंचाने के लिए शानदार शतक ठोंक दिया।

यह पिंक बॉल टेस्ट में भारत की ओर से बनाया गया दूसरा शतक है क्योंकि इससे पहले पुरुष क्रिकेट में विराट कोहली यह काम कर चुके हैं। दिलचस्प तथ्य यह है कि इन दोनों की जर्सी का नंबर 18 है।

मंदाना की बेहतरीन पारी में उनको किस्मत का भी साथ मिला क्योंकि वह 45.2 ओवर में नो-बॉल पर कैच आउट हो गई थी जिसके कुछ समय बाद ही 51.5 ओवर में उन्होंने अपनी पहली टेस्ट सेंचुरी के लिए बल्ले को हवा में लहराया। उन्होंने एलिस पैरी की गेंद पर चौका जड़ते हुए अपने पहले शतक को पूरा किया जिसके लिए उन्होंने 170 गेंद खेली।

मंधाना ने भारतीय टीम के लिए इस पारी में बहुत ही जबरदस्त रोल निभाया है क्योंकि उन्होंने शेफाली वर्मा के साथ पहले विकेट के लिए भी 93 रनों की साझेदारी की थी और अब वे पूनम रावत के साथ भी एक शतकीय साझेदारी की हैं। मंधाना 216 गेंदों पर 127 रन बनाकर आउट हुईं थीं। वह 22 चौके व एक छक्का लगा चुकी थीं जबकि पूनम राउत खेल रही हैं।

भारतीय टीम पिंक बॉल के इस मुकाबले में 1 विकेट के नुकसान पर खबर लिखे जाने तक एक विकेट के नुकसान पर 184 रन बना चुकी थी और ऐसा लगता है कि यह मैच भारत के काफी कंट्रोल में है और टीम को इसी लय को बरकरार रखने की जरूरत है।

Story first published: Friday, October 1, 2021, 11:00 [IST]
Other articles published on Oct 1, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+