For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IND vs AUS: भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज में स्टीव स्मिथ का फ्लॉप शो, दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड

IND vs AUS: भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में भी ऑस्ट्रेलिया के स्टार बल्लेबाज और पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ बल्ले से जूझते नजर आए। जिस तरह से स्मिथ पहली पारी में बिना खाता खोले अश्विन की गेंद पर आउट हुए उसके बाद उनसे उम्मीद की जा रही थी कि दूसरी पारी में वह टीम की बल्लेबाजी की अहम कड़ी साबित होंगे और बड़ा स्कोर बनाएंगे। लेकिन दूसरी पारी में स्मिथ कुछ खास नहीं कर सके और महज 8 रन के स्कोर पर जसप्रीत बुमरा ने उन्हें क्लीन बोल्ड कर दिया। दोनों पारियों में महज 8 रन का स्कोर बनाने के बाद स्मिथ के नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड भी दर्ज हो गया है।

ऑस्ट्रेलिया की जमीन पर टेस्ट सीरीज में स्मिथ का करियर का यह सबसे शर्मनाक प्रदर्शन है। पहली बार स्टीव स्मिथ भारत के खिलाफ टेस्ट मैच में शून्य के स्कोर पर आउट हुए हैं। यही नहीं इससे पहले 2013 में स्टीव स्मिथ शून्य के स्कोर पर आउट हुए थे। स्टीव स्मिथ के पूरे करियर की बात करें तो अभी तक सिर्फ पांच बार स्मिथ शून्य के स्कोर पर आउट हुए हैं। यही नहीं एक टेस्ट मैच की दोनों पारियों में कुल 8 रन बनाकर स्मिथ के नाम एक और शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया है। इससे पहले कभी भी स्मिथ ऑस्ट्रेलिया में खेलते हुए एक टेस्ट के दौरान इतने कम स्कोर पर आउट नहीं हुए। ऑस्ट्रेलिया में स्मिथ का एक टेस्ट मैच में यह न्यूनतम स्कोर है।

स्टीव स्मिथ के टेस्ट करियर की बात करें तो एक मैच में रन स्मिथ का दूसरा न्यूनतम स्कोर है। इससे पहले 2013 में स्मिथ ने लॉर्ड्स में इंग्लैंड के खिलाफ सिर्फ तीन रन बनाए थे। इसके अलावा दो न्यूनतम स्कोर स्मिथ के 6-5, 5-7 हैं। यह स्कोर भी 2015 में इंग्लैंड और 2017-18 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ का है। मौजूदा टेस्ट सीरीज की बात करें तो दोनों ही टेस्ट में स्मिथ का बल्ला खामोश रहा है।

पहले टेस्ट में स्टीव स्मिथ ने पहली बारी में एक रन बनाए जबकि दूसरी पारी में एक रन बनाकर वह नाबाद रहे थे। ऐसे में दो टेस्ट मैचों की चार पारियों में स्मिथ ने सिर्फ 10 रन बनाए हैं। यही नहीं आखिरी टेस्ट शतक स्मिथ ने 14 पारी पहले लगाया था। ऑस्ट्रेलिया में खेले गए पिछले मैचों की बात करें तो स्मिथ ने 4, 36, 43, 16, 85, 63 रन की पारियां खेली हैं।

Story first published: Monday, December 28, 2020, 17:31 [IST]
Other articles published on Dec 28, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+