For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IND vs AUS: विराट कोहली के 3 टेस्ट छोड़ने से स्टीव वॉ हैं हैरान और निराश

नई दिल्लीः ऑस्ट्रेलियाई महान स्टीव वॉ ने मंगलवार को कहा कि वह आश्चर्यचकित और निराश हैं कि भारत के कप्तान विराट कोहली अपने पहले बच्चे के जन्म के इंतजार में ही तीन टेस्ट मैचों को मिस करने जा रहे हैं। यानी की अब यह ब्लॉकबस्टर सीरीज कोहली की अनुपस्थिति में होगी। गौरतलब है कि कोहली ने आईपीएल का हर एक मैच खेल लिया है और अब वे सीमित ओवरों की सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया मिशन पर लग चुके हैं लेकिन सबसे महत्वपूर्ण टेस्ट सीरीज शुरू होते ही वे अपने अपनी टीम को टाटा कहकर अपनी 32 वर्षीय पत्नी और बॉलीवुड स्टार अनुष्का शर्मा के पास चले जाएंगे जो जनवरी में एक बच्चे की उम्मीद कर रही हैं।

भारतीय बोर्ड ने भी आसानी से कोहली को एडिलेड में पहले टेस्ट के बाद घर लौटने की अनुमति दी है, जो 17 दिसंबर से शुरू हो रही है। क्रिकेट में ऐसे उदाहरण गिने चुने ही होंगे जहां कप्तान सबसे बड़े और चुनौतीपूर्ण विदेशी दौरे से इतने सारे टेस्ट केवल इसलिए छोड़कर निकल गया कि उसकी पत्नी बच्चे को जन्म देने की तैयारी कर रही है। अभी तक ऐसे मौकों पर एक टेस्ट मैच छोड़ने के उदाहरण तो काफी सुने हैं। पिछले कंगारू दौरे पर रोहित ने भी टेस्ट छोड़ा था और फिर वापसी की थी। लेकिन कोहली के फैसले से कई क्रिकेट प्रेमियों की तरह स्टीव वॉ भी हैरत और निराशा में हैं।

दूसरी और यह प्रसारकों और क्रिकेट प्रमुखों के लिए एक झटका है जो पहले से ही एक महामारी प्रभावित वर्ष के प्रभावों को महसूस कर रहे हैं।

168 टेस्ट खेलने वाले पूर्व कप्तान वॉ ने एएफपी को बताया, "मैं थोड़ा निराश हूं कि वह यहां नहीं ठहरने जा रहा है और थोड़ा हैरान भी हूं।"

यह वास्तव में उनके पूरे करियर की एक महत्वपूर्ण श्रृंखला के रूप में आकार ले रहा था, क्योंकि उन्होंने अभी तक सब कुछ हासिल किया है। लेकिन जाहिर है कि परिवार पहले आता है।"

भारत इस सप्ताह ऑस्ट्रेलिया के लिए कूच कर जाएगा पर है, जहां वे 27 नवंबर को पहले एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच से पहले सिडनी में क्वारेंटाइन में दो सप्ताह बिताएंगे।

कोहली तीन वनडे, तीन ट्वेंटी 20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में भारत का नेतृत्व करेंगे और पहला टेस्ट - एडिलेड में खेलेंगे जो एक दिन-रात्रि मैच होगा। फिर उसके बाद घर रवानागी हो जाएगी।

वॉ ने कहा - "आप वास्तव में सर्वश्रेष्ठ संभव विरोधी के खिलाफ जीतना चाहते हैं, खासकर जब यह हैवीवेट खिताब की लड़ाई की तरह है।"

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के अंतरिम मुख्य कार्यकारी निक हॉकले ने कोहली के फैसले का सम्मान किया है।

Story first published: Tuesday, November 10, 2020, 15:03 [IST]
Other articles published on Nov 10, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+