For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IND vs AUS Stump: बारिश के खलल से पहले भारत ने गंवाए दोनों ओपनर, ऑस्ट्रेलिया 307 रन आगे

नई दिल्लीः गाबा में दूसरे दिन का तीसरा सत्र बारिश के चलते पूरी तरह से धुल गया और भारत ने स्टंप तक 2 विकेट के नुकसान पर 62 रन बना लिए थे। स्थिति भारत के लिए बहुत अच्छी नहीं है क्योंकि उसके दो बेस्ट टेस्ट स्ट्राइकर रोहित शर्मा और शुबमन गिल के तौर पर आउट हो चुके हैं। ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 369 रन बनाए थे और भारत अभी भी 307 रन पीछे है।

गिल तो 7 रन बनाकर कमिंस का शिकार हुए लेकिन रोहित शर्मा एक बार फिर से जमी जमाई पारी खेलकर चलते बने। रोहित का लगातार भारत को ऐसे बीच में छोड़कर जाना जारी है। उन्होंने 74 गेंदों पर 44 रन बनाए और 6 चौके लगाकर बेहतर लग रहे थे लेकिन वे 100वां टेस्ट खेल रहे नाथन लियोन को उड़ाने के फेर में लपके गए। स्टंप तक पुजारा 8 और रहाणे 2 रन बनाकर खेल रहे हैं।

इससे पहले गाबा टेस्ट के दूसरे दिन भारतीय टीम ने पहले ही सेशन में 5 विकेट लेकर ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी को 369 रनों पर समेट दिया था। एक समय भारत ने 315 रनों पर ही कंगारूओं के 8 विकेट ढेर कर दिए थे लेकिन पुच्छले बल्लेबाजों के खिलाफ फिर से अति-आक्रामकता के चलते ऑस्ट्रेलिया को फिर से स्कोर करने का मौका मिल गया।

ऑस्ट्रेलिया ने पहले दिन 5 विकेट के नुकसान पर 274 रन बनाए थे। दूसरे दिन का पहला विकेट टिम पेन के तौर पर मिला जिन्होंने आउट होने से पहले अपना काम कर दिया था। वे 50 रन बनाकर शार्दुल ठाकुर का दूसरा शिकार बने। दूसरा विकेट उनके साथी कैमरुन ग्रीन का था जिन्होंने 3 रनों से अर्धशतक का चूकना देखा।

कमिंस को ठाकुर ने पगबाधा किया। मिशेल स्टार्क अंत तक आउट नहीं हुए और 35 गेंदों पर 20 रन बनाए। नाथन लियोन ने 22 गेंदों पर तेज 24 रनों की पारी खेली। कंगारू पारी आखिरकार जोश हेजलवुड के विकेट के साथ सिमट गई जब उनको टी नटराजन ने 11 के स्कोर पर बोल्ड किया।

भारतीय गेंदबाजी की बात करें तो टी नटराजन काफी बढ़िया दिखे और उन्होंने 78 रन देकर 3 विकेट लिए जो इस पारी में टॉप भारतीय बॉलिंग आंकड़ा है। ठाकुर और सुंदर को भी 3-3 विकेट मिले।

Story first published: Saturday, January 16, 2021, 13:03 [IST]
Other articles published on Jan 16, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+