For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IND vs AUS: पुकोवस्की, लाबुशेन के अर्धशतक, पहले दिन ऑस्ट्रेलिया का स्कोर- 166/2

India vs Australia Sydney Test नई दिल्लीः भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट सीरीज के लिए जिस तरह की प्रतिद्वंदता का अंदाजा लगाया जा रहा था ये ठीक वैसी ही जा रही है। एडिलेड में पहला टेस्ट भारत ने बुरी तरह हारने के बाद मेलबर्न में जबरदस्त वापसी की। अब जब सीरीज 1-1 से बराबर हो गई है तो कंगारू टीम ने सिडनी टेस्ट में वापसी कर ली है।

पिछले दो मैचों की तुलना में सिडनी क्रिकेट ग्राउंड की पिच काफी आसान और बैटिंग के मुफीद दिखाई दे रही है जिसका पूरा फायदा उठाते हुए कंगारू बैटिंग एक अच्छा स्कोर करती हुई दिखाई दे रही है। पहले दिन मार्नस लाबुशेन और विल पुकोवस्की के दमदार अर्धशतकों के दम पर कंगारूओं ने पहले दिन 2 विकेट के नुकसान पर 166 रन बना लिए हैं।

ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए अच्छी शुरुआत नहीं की क्योंकि डेविड वार्नर जैसा वापसी करने वाला धुरंधर केवल 5 रन के निजी स्कोर पर मोहम्मद सिराज की गेंद पर आउट हो गया। इसके बाद बारिश के चलते काफी देर तक खेल में खलल पड़ा। हालांकि अच्छी बात रही की बाद में मौसम साफ हुआ।

लेकिन यहीं से कंगारू पारी को बुनने का काम विल पुकोवस्की और मार्नस लाबुशेन ने करना शुरू कर दिया। इस दौरान रही-सही कसर ऋषभ पंत ने दो मौकों पर कैच छोड़कर पूरी कर दी। दोनों ही मौकों पर बल्लेबाज पुकोवस्की थे। बाद में उन्होंने जीवनदानों का पूरा फायदा उठाते हुए डेब्यू मैच पर अर्धशतक लगाया। तब तक लाबुशेन भी रंग में आ चुके थे।

पुकोवस्की को भारत के डेब्यू तेज गेंदबाज नवदीप सैनी की लेंथ गेंद ने लेट स्विंग पर पगबाधा आउट कर दिया। उन्होंने 110 गेंदों पर 62 रनों की पारी खेली।

इसके बाद तो स्टीव स्मिथ भी आते ही जमते हुए लग गए और उन्होंन सीधे बल्ले से कुछ दनदनाते हुए शॉट खेलकर नए साल पर अपनी वापसी का बिगुल बजाया। इसी दौरान उनके शार्गिद मार्नर लाबुशेन ने अपना अर्धशतक पूरा किया।

दोनों टीमें इस प्रकार हैं-

ऑस्ट्रेलिया- डेविड वार्नर, विल पुकोव्स्की, मारनस लाबुसेन, स्टीवन स्मिथ, मैथ्यू वेड, कैमरून ग्रीन, टिम पेन (c & wk), पैट कमिंस, मिशेल स्टार्क, नाथन लियोन, जोश हेजलवुड

इंडिया स्क्वाड प्लेइंग- रोहित शर्मा, शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे (सी), हनुमा विहारी, ऋषभ पंत (डब्ल्यूके), रविंद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिरा, मोहम्मद सिराज

Story first published: Thursday, January 7, 2021, 13:31 [IST]
Other articles published on Jan 7, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+