For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IND vs AUS: बराबर रहा दूसरा दिन, ऑस्ट्रेलिया के 338 के जवाब में भारत का स्कोर- 96/2

IND vs AUS Sydney Test: Second day on par, Indias score 96 for 2 in reply to Australia 338 runs
Photo Credit: cricket.com.au (Twitter)

India vs Australia Sydney Test नई दिल्लीः भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सिडनी क्रिकेट टेस्ट का दूसरा दिन समाप्त हो गया है। ऑस्ट्रेलिया के 338 के जवाब में भारत का स्कोर- 96/2 है और टीम इंडिया अभी 242 रन पीछे है।

यह दिन पूरी तरह भारत के पक्ष में जाने से बच गया है क्योंकि रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने जैसी शुरुआत दी थी उसके बाद भारत को दिन की समाप्ति पर बहुत ही संतोषजनक स्थिति में होना चाहिए था लेकिन ऐसा नहीं हो सका। दोनों ही बल्लेबाज कुछ दर्शनीय शॉट्स का मुजायरा पेश करते हुए आउट हो गए। दिन के अंत पर पुजारा 9 और रहाणे 5 रन बनाकर खेल रहे थे।

ऑस्ट्रेलिया के 338 रनों के जवाब में भारत ने एक समय बिना किसी नुकसान के 70 रन जोड़ लिए थे और जिस मानसिकता से दोनों आगे बढ़ रहे थे उसके बाद लग रहा था कि मेजबान टीम बड़ी मुसीबत में फंसने वाली है लेकिन एक के बाद एक ये दोनों विकेट गिरे। अब मैच बराबरी पर नजर आ रहा है। भारत के पास हालांकि तीसरे दिन बढ़त लेने का मौका है।

रोहित 77 गेंदों पर 26 रन बनाकर हेजलवुड की गेंद पर उनको ही कैच थमा बैठे। इससे पहले वे लियोन की कैच पर लगभग कैच आउट हो चुके थे। दूसरी और शुभमन गिल कहीं अधिक दर्शनीय थे, उनके बल्ले ने जो क्रिकेट की किताब से निकले शॉट्स दिए उनकी झंकार ने मधुर संगीत की तरंग निकालकर इस युवा खिलाड़ी की लय को सबके सामने प्रस्तुत किया। हालांकि गिल ने पहला इंटरनेशनल अर्धशतक लगाया लेकिन तभी कमिंस की गेंद पर चलते बने। उनका स्लिप से दूर खड़े ग्रीन ने बढ़िया कैच लिया। गिल ने 101 गेंदों पर 8 शानदार चौके लगाए।

इससे पहले ऑस्ट्रेलिया ने स्टीव स्मिथ की शतकीय पारी के इर्द-गिर्द अपनी आधारशिला तैयार की। स्मिथ ने 131 रनों की पारी खेली थी और अंत में रन आउट हुए। उनको लाबुशेन का बखूबी साथ मिला जिन्होंने 91 रन बनाए। इसके अलावा विल पुकोवस्की ने 62 रनों से बढ़िया योगदान दिया।

भारतीय गेंदबाजी में रविंद्र जडेजा ने 62 रन देकर 4 विकेट लिए और सैनी व बुमराह को 2-2 विकेट मिले। सिराज ने 1 विकेट लिए। हालांकि भारत चाहेगा दूसरी पारी में सैनी का रन प्रति ओवर औसत कुछ कम हो और अश्विन को भी कुछ विकेट मिले जिनको पहली पारी में कोई विकेट नहीं मिला।

लेकिन सबसे पहले भारत चाहेगा कि कल रहाणे और पुजारा जैसे बल्लेबाज बड़ी पारियां खेलकर जितने संभव हों उतने रन जुटा सकें।

Story first published: Friday, January 8, 2021, 13:25 [IST]
Other articles published on Jan 8, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+