INDvsAUS,Adelaide Test : चौथे दिन का खेल खत्म , ऑस्ट्रेलिया ने बनाए 104/4
एडिलेड। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला एडिलेड ओवल में जारी है। चौथे दिन भारत की तरफ से अजिंक्या रहाणे ने उपयोगी पारी खेलते हुए 70 रन बनाए। पुछल्ले बल्लेबाजों के लचर प्रदर्शन के बावजूद चेतेश्वर पुजारा और अजिंक्य रहाणे के अर्धशतकों से ऑस्ट्रेलिया के सामने चुनौतीपूर्ण लक्ष्य रखने वाले भारत ने रविवार को एडीलेड में मेजबान टीम के चोटी के चार विकेट निकालकर पहले टेस्ट क्रिकेट मैच में जीत की अपनी उम्मीदों को बरकरार रखा।
ऑस्ट्रेलिया ने 323 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए चौथे दिन का खेल समाप्त होने तक चार विकेट पर 104 रन बनाए हैं। उसे जीत के लिए अब भी 219 रन की दरकार है। ऑस्ट्रेलिया का दारोमदार अनुभवी शॉन मार्श (नाबाद 31) और पहली पारी में अपने जुझारूपन का परिचय देने वाले ट्रेविस हेड (नाबाद 11) पर टिका है। भारत के निचले क्रम के बल्लेबाज नहीं चल पाए और उसने अपने आखिरी चार विकेट पर चार रन के अंदर गंवाए। लेकिन पुजारा (71) और रहाणे (70) के अर्धशतकों की मदद से वह 307 रन बनाने में सफल रहा। नाथन लायन ने 122 रन देकर छह और मिशेल स्टार्क ने 40 रन देकर तीन विकेट लिए।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
