For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IND vs AUS : तीन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी जो IPL में सुपर फ्लॉप रहे थे, पर ODI में चमके

नई दिल्ली। भारतीय टीम को तीन वनडे मैचों की सीरीज के पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 66 रनों से हार का सामना करना पड़ा। ऑस्ट्रेलिया ने पहले वनडे में 50 ओवरों में 374 रन बनाए और लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम 308 रन ही बना सकी। कोरोना महामारी के बाद यह भारतीय टीम का पहला अंतर्राष्ट्रीय मैच था, जिसमें उनका खराब प्रदर्शन रहा। लेकिन अलग बात यह रही कि कंगारू टीम के जो बल्लेबाज आईपीएल में फ्लाॅप साबित हुए थे वो इस मैच में चमके। काैन हैं वो तीन खिलाड़ी आइए जानें-

1. ग्लेन मैक्सवेल-
ग्लेन मैक्सवेल किंग्स इलेवन पंजाब की टीम में शामिल थे जहां उनका सबसे खराब प्रदर्शन देखने को मिला। मैक्सवेल आईपीएल सीजन में खेले 13 मैचों में एक भी छक्का नहीं लगा सके थे। उन्होंने इस सीजन में 13 मैचों में सिर्फ 108 रन बनाए थे, लेकिन सिडनी में खेले गए भारत के खिलाफ मैच में उनकी पुरानी बैटिंग देखने को मिली। उन्होंने आते ही विस्फोटक बल्लेबाजी शुरू कर दी। मैक्सवेल ने 19 गेंदों में पांच चौकों और तीन छक्कों की मदद से 45 रन बनाए।

3. आरोन फिंच -
ऑस्ट्रेलिया के कप्तान आरोन फिंच आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए खेल रहे थे। वह टीम के अहम खिलाड़ी थे। उनकी जिम्मेदारी थी कि टीम को अच्छी शुरुआत दे। जिस तरह से वह टीम के अहम खिलाड़ी थे। उन्होंने इतना अच्छा प्रदर्शन नहीं किया। उन्होंने आईपीएल में 12 मैचों में 22.33 की औसत से 268 रन बनाए। दूसरी ओर, सिडनी में उन्होंने 124 गेंदों में 114 रन बनाकर कप्तान की अगुवाई में मैच जीता। फिंच ने 117 गेंदों पर अपना 17 वां वनडे शतक बनाया। उन्होंने अपने करियर में 5,000 रन भी पूरे किए।

Story first published: Saturday, November 28, 2020, 17:18 [IST]
Other articles published on Nov 28, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+