For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

Ind Vs Aus: MCG में हार के बाद बोले टिम पेन, भारतीय टीम ने हमे गलती करने के लिए मजबूर किया

Ind Vs Aus: भारत के खिलाफ चार टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मैच जीतने के बाद ऑस्ट्रेलिया टीम के हौसल काफी बुलंद थे। लेकिन दूसरे टेस्ट मैच में भारतीय टीम ने जबरदस्त वापसी करते हुए ऑस्ट्रेलिया को उसकी ही जमीन पर पटखनी देकर 1-1 की बराबरी कर ली। पहले टेस्ट की दूसरी इनिंग में भारतीय टीम महज 36 रन के स्कोर पर सिमट गई थी, ऐसे में दूसरे टेस्ट में किसी को भी यह उम्मीद नहीं थी कि भारतीय टीम इतनी जबरदस्त वापसी करेगी। भारतीय टीम ने ना सिर्फ जबरदस्त बल्लेबाजी की बल्कि ऑस्ट्रेलिया के 20 विकेट हासिल करके मैच में 8 विकेट से जीत दर्ज की।

दूसरे टेस्ट मैच में टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया की टीम महज 195 रन के स्कोर पर सिमट गई। महज 195 रन के स्कोर पर आउट होने के बाद भारतीय टीम पास बेहतरीन मौका था मैच में वापसी करके सीरीज को बराबरी पर लाने का और हुआ भी कुछ ऐसा ही। खुद टिम पेन ने मैच में हार के बाद इस बात को स्वीकार किया। टिम पेन ने हार के बाद कहा कि यह बहुत ही निराशाजनक था, हमने काफी खराब क्रिकेट खेली। हमने अधिकत समय मैच के दौरान खराब क्रिकेट खेली और जब आप ऐसा एक अच्छी टीम के खिलाफ करते हैं तो इसके परिणाम महंगे होते हैं।

टिम पेन ने इस बात को स्वीकार किया कि भारतीय टीम ने उनकी तुलना में अच्छी क्रिकेट खेली। पेन ने कहा कि भारत को इस बात का श्रेय मिलना चाहिए कि उन्होंने हमे दबाव में डाला। ऑस्ट्रेलिया की बल्लेबाजी को लेकर पेन ने कहा कि हमारी बल्लेबाजी में कुछ दिक्कतें हैं और हमे उसे ठीक करने की जरूरत है। जिस तरह से कैमरून ग्रीन ने जबरदस्त खेल का प्रदर्शन किया उसकी तारीफ करते हुए पेन ने कहा कि हमने देखा कि ग्रीन ने जबरदस्त सोच के साथ अपना जूझारू खेल दिखाया, जैसे-जैसे उन्हें और मैच खेलने को मिलेंगे वह और भी बेहतर होंगे। तीसरे टेस्ट को लेकर टिम पेन ने कहा कि हम एकजुट रहेंगे, बावजूद इसके कि कुछ खिलाड़ी बिग बैश लीग के लिए टीम से दूर जाएंगे, लेकिन हमे एकजुट रहने की जरूरत है।

Story first published: Tuesday, December 29, 2020, 17:06 [IST]
Other articles published on Dec 29, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+