For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

Ind Vs Aus: टिम पेन ने बताया आखिर क्यों वह टीम इंडिया के हडल में हुए शामिल

Ind Vs Aus: सिडनी टेस्ट में भारतीय टीम को कई मुश्किलों का सामना करना पड़ा। एक तरफ जहां भारतीय खिलाड़ी मैदान के भीतर जबरदस्त खेल का प्रदर्शन कर रहे थे तो दूसरी तरफ मैदान के बाहर भी उन्हें दर्शकों के अभद्र व्यवहार का सामना करना पड़ रहा था। टीम इंडिया के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमरा और मोहम्मद सिराज को जिस तरह से ऑस्ट्रेलियाई दर्शकों ने नस्लभेदी शब्दों कहे उसके बाद एक बार फिर से ऑस्ट्रेलिया में लोगों का रंगभेदी चरित्र लोगों के सामने आया। लेकिन भारतीय टीम के विरोध के बाद ना सिर्फ आरोपी दर्शकों को मैदान से बाहर किया गया बल्कि इस पूरे मामले में ना सिर्फ आईसीसी बल्कि क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया जांच कर रहा है। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया इस हरकत के लिए भारतीय टीम से माफी भी मांग चुका है।

इन सबके बीच ऑस्ट्रेलिया के कप्तान टिम पेन ने भारतीय टीम के हडल में शामिल होकर हर किसी का दिल जीत लिया। दरअसल टिम पेन दर्शकों को यह संदेश देना चाहते थे कि वो और उनकी टीम किसी भी तरह की अभद्र भाषा के खिलाफ है और उसका समर्थन नहीं करते हैं। बता दें कि रविवार को दर्शकों के गलत व्यवहार की वजह से मैच को कुछ देर के लिए रोकना पड़ा था, इस वक्त टिम पेन बल्लेबाज कर रहे थे। जब मैच के बाद उनसे इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि यह बहुत ही दुख की बात है। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया और ऑस्ट्रेलियन क्रिकेट टीम इस तरह के व्यवहार का कतई समर्थन नहीं करते हैं, खासकर की नस्लभेदी शब्दों का।

पेन ने कहा कि मैं भारतीय टीम को यह बताना चाहता था कि हम उनके साथ हैं। जैसा कि मैंने कहा हममे से किसी भी खिलाड़ी ने दर्शकों के गलत व्यवहार का समर्थन नहीं किया, यह दुखद है जब टीम ऑस्ट्रेलिया आती है और हम उन्हें यहां आने से रोकते हैं। मैं यह सुनिश्चित करना चाहता था कि भारतीय खिलाड़ी यह समझे कि हम उनके साथ हैं और इस तरह के व्यवहार के बिल्कुल खिलाफ हैं। बता दें कि तीसरा टेस्ट मैच ड्रॉ होने के बाद दोनों ही टीमें चार टेस्ट मैचों की सीरीज में 1-1 से बराबरी पर हैं। ऐसे में ब्रिस्बेन में आखिरी टेस्ट सीरीज का निर्णायक मैच होगा।

Story first published: Monday, January 11, 2021, 19:21 [IST]
Other articles published on Jan 11, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+