Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

INDvsAUS: इस साल चौथी बार विराट कोहली के साथ हुई ये 'अनहोनी'

नई दिल्ली। इस साल क्रिकेट के लिहाज से विराट कोहली के लिए साल काफी अच्छा रहा। विराट कोहली ने विषम परिस्थितियों में भी भारतीय टीम के लिए खूब रन बटोरें। उनके बल्ले से देश विदेश हर जगह रन आए। इंग्लैंड में जब भारतीय टीम के बल्लेबाज रन के लिए तरस रहे थे तब भी विराट कोहली के बल्ले से बेहतरीन पारियां निकली। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला टेस्ट मैच एडिलेड में खेल जा रहा है। इस टेस्ट मैच में भारतीय बल्लेबाजों के बल्ले से रन नहीं निकले और सिर्फ चेतेश्वर पुजारा ही शतकीय पारी खेल पाए। इस दौरान एक दिलचस्प आंकड़ा सामने आया।

इस साल चौथी बार 10 रन से कम के स्कोर पर आउट हुए कोहली:

इस साल चौथी बार 10 रन से कम के स्कोर पर आउट हुए कोहली:

एडिलेड टेस्‍ट की पहली पारी में वह सिर्फ 3 रन ही बना सके। कमिंस की गेंद पर उस्‍मान ख्‍वाजा को वह कैच थमा बैठे और इसी के साथ इस साल टेस्‍ट क्रिकेट में कोहली चौथी बार दोहरे अंक को छू नहीं पाए। सबसे पहले साउथ अफ्रीका के खिलाफ केप टाउन में पहली पारी में 5 रन, सेंचुरियन टेस्‍ट की दूसरी पारी में भी पांच रन पर ही बना सके थे। इंग्‍लैंड के खिलाफ द ओवल टेस्‍ट की दूसरी पारी में कप्‍तान कोहली अपना खाता तक नहीं खोल पाए थे। अब ऑस्‍ट्रेलिया के खिलाफ वह दोहरे अंक को छू नहीं पाए।

फिंच के आउट होने पर कोहली का जश्न:

टेस्ट मैच में पहले दिन बल्ले से फ्लॉप रहे विराट कोहली दूसरे दिन साथी गेंदबाजोंं के अच्छे गेंदबाजी के चलते काफी एक्टिव दिखें। ईशांत शर्मा की गेंद पर फिंच के आउट होने के दौरान कोहली का रिएक्शन देखने लायक था।

गेंदबाजों का बढ़िया प्रदर्शन :

गेंदबाजों का बढ़िया प्रदर्शन :

भारत की शुरूआत जबरदस्त रही, जब पहले ही ओवर में इशांत शर्मा ने ऐरान फिंच को शून्य के स्कोर पर बोल्ड कर दिया। हालांकि उसके बाद आए मार्कस हैरिस और उस्मान ख्वाजा ने पारी को संभालने की कोशिश की लेकिन गेंदबाजी की कमान अश्विन के संभालते ही बाजी पलट गई। अश्विन ने शानदार गेंदबाजी करते हुए हैरिस, मार्श और जमते हुए दिख रहे उस्मान ख्वाजा को आउट करके भारत की मैच में वापसी करा दी। गेंदबाजों का बढ़िया प्रदर्शन इसके बाद पीटर हैंड्सकॉम्ब को भी बुमराह ने चलता कर कंगारूओं की आधी टीम को पैवेलियन भिजवा दिया।अंत में हेड मिशेल स्टार्क के साथ नाबाद लौटे। वे और स्टार्क क्रमशः 61 और 8 रन बनाकर खेल रहे हैं। अब भारत की नजर बाकी बल्लेबाजों को लंच से पहले ही आउट करने पर होगी।

Story first published: Friday, December 7, 2018, 18:01 [IST]
Other articles published on Dec 7, 2018
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+