नई दिल्ली। आज चारों ओर केवल 'कोहली-कोहली' का ही शोर है, न्यूज पेपर, टीवी चैनलों और वेबसाइटों पर हर जगह केवल विराट कोहली के ही चर्चे हैं। हर कोई बस इंडिया कि 'विराट जीत' के बारे में बातें कर रहा है लेकिन दिल्ली का कोहली अपने मेहनत के दम इतना विराट कैसे बन गया, इस बारे में कोई नहीं जानता है।
#IND VS Aus: जीत के बाद विराट हुए इमोशनल, जानिए क्यों?
आज सब विराट की बैटिंग, फिटनेस, जोश और उनके आक्रामक तेवर को लेकर बातें कर रहे हैं लेकिन इन सबके पीछे विराट की उस तपस्या और अनुशासन को कोई नहीं जानता जिसके जरिये आज दिल्ली का विराट कोहली लोगों के दिल का सरताज बन गया है।
एबीपी न्यूज पर बात करते हुए पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी मुरली कार्तिक ने कहा था कि विराट कोहली ने पिछले कुछ सालों में अपने आप को इस कदर तराशा है जिसकी जितनी तारीफ की जाये वो कम है, वो ना तो पराठे खाते हैं और ना ही मिठाई। वहीं यही बात टीम इंडिया के इन दिनो मिस्टर भरोसेमंद गेंदबाज आशीष नेहरा ने भी कही कि विराट कोहली काफी संतुलित जीवन जीते हैं। डेली जिम जाते हैं और घंटों कसरत करते हैं।
जानिए विराट कोहली का नाम क्यों पड़ा 'चीकू'?
विराट कोहली ना तो स्पाइसी, ना ही ऑयली और ना ही मीठा भोजन खाते हैं इसी कारण जब उनके साथ रेस्टोरेंट में हम जाते हैं तो उनके साथ में हमारा खाना बहुत मुश्किल हो जाता है।
मालूम हो कि रविवार को मोहाली में खेले गये भारत-आस्ट्रेलिया के बीच टी20 मुकाबले में विराट कोहली (नाबाद 82, 51 गेंद, 9 चौके, 2 छक्के) की नायाब पारी की बदौलत इंडिया ने कंगारूओं को हराकर आईसीसी टी-20 विश्व कप के सेमीफाइनल में जगह बना ली है।