For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

Ind Vs Aus: चौथे टेस्ट में वॉशिंगटन सुंदर को मिल सकता है मौका, जानिए किस खिलाड़ी की लेंगे जगह

Ind Vs Aus: ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर एक के बाद एक लगातार भारतीय खिलाड़ी चोटिल हो रहे हैं, जिसकी वजह से टीम इंडिया को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। ऑस्ट्रेलिया दौरे पर अभी तक 10 खिलाड़ी चोटिल हो चुके हैं। तीसरे टेस्ट मैच की बात करें तो रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, हनुमा विहारी, जसप्रीत बुमरा चोटिल हो चुके हैं। ऐसे में चौथे टेस्ट मैच के लिए भारतीय खेमा अन्य विकल्पों की तलाश कर रहा है। ऐसे में रिपोर्ट के अनुसार वॉशिंगटन सुंदर को जसप्रीत बुमरा की जगह टीम में शामिल किया जा सकता है।

हालांकि रिपोर्ट की मानें तो अगर बुमरा 50 फीसदी भी फिट हुए तो उन्हें चौथे टेस्ट मैच में खिलाया जाएगा। लेकिन अगर वह फिट नहीं होते हैं तो वॉशिंगटन सुंदर को चौथे टेस्ट में जगह मिल सकती है और अपना पहला टेस्ट मैच खेल सकते हैं। बुमरा के अलावा अश्विन के चोटिल होने की वजह से उनकी फिटनेस पर भी सवाल खड़ा हो रहा है। माना जा रहा है कि चौथे टेस्ट मैं भारत छह बल्लेबाज और 5 गेंदबाजों के साथ खेल सकती है. इसमे दो स्पिन गेंदबाजों को टीम में जगह मिल सकती है।

तमिलनाडु के क्रिकेटर वॉशिंगटन सुंदर को कहा गया है कि वह ऑस्ट्रेलिया आने के लिए तैयार रहें। ऐसे में माना जा रहा है कि वॉशिंगटन सुंदर को अपना पहला टेस्ट मैच खेलने का मौका मिल सकता है। इसके अलावा मयंक अग्रवाल को भी टीम में फिर से जगह मिल सकती है। उन्हें हनुमा विहारी की जगह टीम में मौका मिल सकता है। जिस तरह से तीसरे टेस्ट मैच में हैमस्ट्रिंग इंजरी के चलते विहारी को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा उसके बाद विहारी की जगह मयंक अग्रवाल को टीम में जगह मिल सकती है। अग्रवाल के अलावा पृथ्वी शॉ पर भी लोगों की नजर है, फिलहाल वह अपनी तकनीकी खामियों पर पिछले एक हफ्ते से लगातार काम कर रहे हैं।

दरअसल वॉशिंगटन सुंदर बल्लेबाजी भी कर लेते हैं, लिहाजा माना जा रहा है कि अश्विन के साथ उन्हें भी टीम में मौका मिल सकता है। दोनों ही खिलाड़ी टीम में बतौर ऑलराउंडर खेल सकते हैं। वहीं तेज गेंदबाजी की बात करें तो इसका दारोमदार मोहम्मद सिराज, नवदीप सैनी और शार्दुल ठाकुर पर है। लाल गेंद से ठाकुर के अनुभव को देखते हुए चौथे टेस्ट मैच में उन्हें नटराजन से पहले मौका मिल सकता है।

Story first published: Tuesday, January 12, 2021, 16:23 [IST]
Other articles published on Jan 12, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+