IND vs AUS : क्या धवन और रोहित खेल पाएंगे आखिरी मैच, BCCI ने जारी किया बयान
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम ने आस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज 1-1 की बराबरी पर लाकर सीरीज में रोमांच ला दिया है। अब आखिरी मैच बेंगलुरू के चिन्नास्वामी स्टेडियम में 19 जनवरी को खेला जाएगा। दोनों टीमों के लिए यह मैच अहम है क्योंकि जो टीम जीतेगी सीरीज उसी के नाम होगी। लेकिन भारतीय टीम उस समय चिंता में पड़ गई जब दूसरे मैच में रोहित शर्मा चोटिल हो गए। वहीं शिखर धवन भी चोटिल होकर फील्डिंग करने नहीं उतरे। अब निर्णायक मुकाबले में इन दोनों का होना बेहद जरूरी है। चिन्नास्वामी में ये दोनों ओपनर उतर पाएंगे या नहीं, इसपर बीसीसीआई ने बयान जारी करते हुए कहा कि वो मैच शुरू होने से पहले दोनों से बात करेंगे।
बीसीसीआई ने कहा, ''टीम प्रबंधन इन दोनों पर नजर रखे हुआ है और सीरीज के निर्णायक मैच से पहले उनकी उपलब्धता पर विचार करेगा। शिखर धवन और रोहित शर्मा अच्छी प्रगति कर रहे हैं। उनकी रिकवरी की कड़ी निगरानी की जा रही है। उनके अंतिम मैच में खेलने पर फैसला कल मैच से पहले लिया जाएगा।''
बता दें कि धवन तेज गेंदबाज पैट कमिंस की गेंद का शिकार बने। पारी का 10वां ओवर कमिंस फेंकने आए थे। ओवर की दूसरी गेंद का सामना धवन कर रहे थे। कमिंस ने शाॅट गेंद फेंकी। धवन ने गेंद को लेग साइड में भेजने का प्रयास किया लेकिन गेंद उनकी कमर पर जा लगी। जल्दबाजी में धोखा खा बैठे शिखर धवन, पता होता तो पूरा कर लेते शतक गेंद लगते ही धवन नीचे लेट गए। तभी फिजियो भी मैदान पर पहुंच गए। थोड़ी कसरत करने के पश्चात धवन ने फिर खेलना जारी रखा और 90 गेंदों में 96 रनों की पारी खेल डाली जिसकी बदाैलत भारत ने 6 विकेट खोकर निर्धारित 50 ओवर में 340 रन बनाए। धवन का यह लगातार दूसरा अर्धशतक रहा। उन्होंने वानखेड़े में हुए पहले मैच में 74 रन बनाए थे। अगर धवन बेंगलुरू के चिन्नास्वामी स्टेडियम में होने वाले मुकाबले में नहीं खेलते हैं तो यह भारत के लिए बड़ा झटका होगा।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
