Ind Vs Aus: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में टीम इंडिया की जीत को टीम के मुख्य कोच रवि शास्त्री ने विश्व क्रिकेट में यह अबतक की सबसे बेहतरीन कम बैक जीत है। एडीलेट टेस्ट की दूसरी पारी में 36 रन के स्कोर पर टीम इंडिया के ऑलआउट होने के बाद जब रवि शास्त्री से दूसरे टेस्ट मैच के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि उस मैच के बात हमने कोई बात नहीं की। जब हम मेलबर्न पहुंचे तो हम फिर से खड़े हुए और लड़कर दिखाया। टीम की जीत से खुश रवि शास्त्री ने पूरी टीम को इस जीत के लिए बधाई दी। रवि शास्त्री ने कहा कि एडिलेड के बाद यह करोड़ो भारतीयों के लिए नए साल का तोहफा है।
जबरदस्त कमबैक
पहले मैच में हार के बाद टीम पर जबरदस्त दबाव था और इस दबाव में जिस तरह से भारतीय टीम ने वापसी की उसकी तारीफ करते हुए रवि शास्त्री ने इसका श्रेय कप्तान अजिंक्या रहाणे को दिया, उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों ने दबाव के बीच बॉक्सिंग डे टेस्ट में जबरदस्त संघर्ष का परिचय दिया। करोड़ो भारतीयों के लिए यह एक बेहतरीन नए साल का तोहफा है। इस जीत को विश्व क्रिकेट के इतिहास में अबतक की सबसे बड़े कम बैक के रूप में याद रखा जाएगा।
सिराज-गिल की तारीफ
शास्त्री ने कहा कि पहले मैच में हमारी धज्जियां उड़ गई थीं, जब इस तरह से बिखरते हैं और वो भी ऑस्ट्रेलिया जैसी टीम के सामने तो आपको पांच दिन तक उनके सामने अच्छा खेलना होता है, सिर्फ एक या दो दिन अच्छा खेलने से बात नहीं बनती है। बता दें दूसरे टेस्ट मैच में टीम इंडिया की ओर से दो खिलाड़ियों ने अपने टेस्ट करियर का पहला मैच खेला और उन्होंने इस मौके का जबरदस्त लाभ उठाते हुए टीम की जीत में अहम योगदान दिया। मैच में शुभमन गिल और मोहम्मद सिराज को डेब्युटांट के रूप में टीम में शामिल किया गया था और दोनों ही खिलाड़ियों ने जबरदस्त प्रदर्शन किया।
रहाणे लाजवाब
टीम इंडिया की कप्तानी कर रहे अजिंक्या रहाणे पहले टेस्ट मैच की दोनों ही पारियों में कुछ खास नहीं कर सके थे, लेकिन दूसरे टेस्ट की दोनों ही पारियों ने उन्होंने जरदस्त कप्तानी पारी खेली और पहली पारी में शतक लगाया और दूसरी पारी में नाबाद रहते हुए टीम को जीत की राह दिखाई। अपना पहला टेस्ट खेल रहे सिराज और गिल की रवि शास्त्री ने जमकर तारीफ की। गिल ने पहली पारी में 45 रन बनाए और दूसरी पारी में वह 35 पर नाबाद रहे। वहीं मोहम्मद सिराज ने मैच में 5 विकेट हासिल किए। अपने पहले टेस्ट में पांच विकेट हासिल करके सिराज के नाम बड़ा रिकॉर्ड दर्ज हो गया है। ऑस्ट्रेलिया में अपने डेब्यू मैच में पांच विकेट लेने का रिकॉर्ड लसिथ मलिंगा के नाम था, इसके बाद मोहम्मद सिराज ने यह कारनामा कर दिखाया है।
हमने बेहतरीन क्रिकेट खेली
टीम की तारीफ करते हुए रवि शास्त्री ने कहा कि इस ब्रांड का क्रिकेट हम पिछले 3-4 साल से खेलते आ रहे हैं। दो नए खिलाड़ी जिन्होंने अपना पहला टेस्ट खेला, उन्होंने जबरदस्त अनुशासन और गंभीरता दिखाई। आज सिराज ने बेहतरीन गेंदबाजी की। अपना पहला मैच खेल रहे सिराज ने जिस तरह से गंभीरता दिखाई वह जबरदस्त है।