For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IND vs BAN: नागपुर टी-20 में ड्यूटी के दौरान पुलिस इंस्पेक्टर की दिल का दौरा पड़ने से मौत

नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच नागपुर टी-20 के दौरान सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात नागपुर पुलिस के एक सहायक उप-निरीक्षक की दिल का दौरा पड़ने के बाद मौत हो गई। दोनों टीमों के बीच यह सीरीज का तीसरा और निर्णायक मैच है। इससे पहले दो मैचों में प्रत्येक टीम ने 1-1 मैच जीतकर सीरीज बराबरी पर की हुई है।

नागपुर से एक अधिकारी ने बताया कि तीसरे टी 20 इंटरनेशनल के लिए सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात नागपुर पुलिस के एक सहायक उप-निरीक्षक की 10 नवंबर को कार्डियक अरेस्ट के बाद मौत हो गई।

पुलिस मुख्यालय में काम कर रहे एएसआई मदार शेख (50) को करीब 12:15 बजे कार्डियक अरेस्ट हुआ। इस बात की जानकारी डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस जोन जोन विवेक मिशल ने दी है।

मिशल ने कहा, "वह एक कुर्सी पर बैठे थे और बेहोश होकर जमीन पर गिर गए, जिसके बाद अन्य लोगों ने उन्हें पास के अस्पताल में भर्ती कराया। हालांकि, वहां के डॉक्टर उन्हें बचा नहीं कर सके और उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।"

उन्होंने कहा कि सोनेगांव पुलिस स्टेशन में आकस्मिक मौत का मामला दर्ज किया गया है।

बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला लिया है। भारतीय टीम ने इस मैच में एक बदलाव करते हुए क्रुनाल पांड्या की जगह पर बल्लेबाज मनीष पांडे को जगह दी है। वहीं बांग्लादेश की टीम ने भी एक बदलाव किया है। इस मैच में रोहित शर्मा सस्ते में आउट हो गए। दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन इस प्रकार हैं-

भारत (प्लेइंग इलेवन): रोहित शर्मा (c), शिखर धवन, लोकेश राहुल, श्रेयस अय्यर, मनीष पांडे, ऋषभ पंत (w), शिवम दूबे, वाशिंगटन सुंदर, दीपक चाहर, युजवेंद्र चहल, के खलील अहमद

बांग्लादेश (प्लेइंग इलेवन): लिटन दास, मोहम्मद नईम, सौम्या सरकार, मुश्फिकुर रहीम (डब्ल्यू), महमूदुल्लाह (सी), आफिफ हुसैन, मोहम्मद मिथुन, अमूलुल इस्लाम, शफुल इस्लाम, मुस्ताफिजुर रहमान, अल-अमीन हुसैन

Story first published: Sunday, November 10, 2019, 19:18 [IST]
Other articles published on Nov 10, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+