For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IND vs BAN: टीम इंडिया के साथ की भुवनेश्वर कुमार ने की प्रैक्टिस, दिए वापसी के संकेत

नई दिल्ली: एक बार खेल के तीनों प्रारूपों में भुवनेश्वर कुमार भारत के आला गेंदबाज माने जाते थे लेकिन पिछले एक-डेढ़ साल से परिस्थितियां इतनी तेजी से बदली हैं कि भुवी का नाम फिलहाल किसी भी फार्मेट में शामिल नहीं है और इसका कारण उनकी फिटनेस है जिसके चलते भुवनेश्वर कुमार पिछले 12-18 महीनों में चोटों के ढेर से गुजरे हैं। यह तेज गेंदबाज, जो हैमस्ट्रिंग की चोट और साइड स्ट्रेन से उबर रहा है, अब बांग्लादेश के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज से पहले टीम के अभ्यास सत्र के दौरान साथी खिलाड़ियों के साथ अभ्यास कर रहा है।

भुवनेश्वर ने इंदौर में टीम के साथियों के साथ एक "स्किल सेशन" में भाग लिया। फिलहाल भारतीय टीम इंदौर में बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के लिए प्रैक्टिस कर रही है। यह मैच यही पर होना है। भुवी की चोट तब से विवादों में रही थी जब से वह अगस्त में वेस्टइंडीज के भारत दौरे से लौटे थे। बीसीसीआई ने राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी [एनसीए] से पूछा था कि भुवी की चोटों से उबरने में इतना समय क्यों लग रहा था, लेकिन अब लगता है कि टीम प्रबंधन ने भुवनेश्वर कुमार के रिहैब के अंतिम चरण की जिम्मेदारी संभाली है।

इस बारे में जानकारी देते हुए एक सूत्र ने रिपबल्कि से कहा, "भुवी टीम के साथ एक स्किल सेशन के लिए यहां हैं। टीम प्रबंधन सिर्फ उन्हें लय में लाना चाहता है, " तेज गेंदबाज ने नेट-सेशन में भाग लेने के लिए आगे बढ़ने से पहले फील्डिंग कोच आर श्रीधर की मौजूदगी में कैचिंग सेशन किया। भुवनेश्वर कुमार ने फुल रन-अप से कुछ गेंद फेंकी, लेकिन यह स्पष्ट था कि वह पूरी गति से नहीं चल रहे थे।

भुवनेश्वर कुमार की चोट और पूरी फिटनेस टीम इंडिया के लिए महत्वपूर्ण है, क्योंकि सफेद गेंद क्रिकेट में भुवनेश्वर अब भी भारतीय टीम का अहम हिस्सा साबित हो सकते हैं। इसी बीच भुवनेश्वर की अनुपस्थिति में दीपक चाहर ने उनकी शैली में गेंदबाजी करके बांग्लादेश के खिलाफ भारत की नागपुर टी-20 जीत में अहम भूमिका निभाई थी।

फिलहाल भुवी की मौजूदगी ने संकेत दिया है कि फिजियो नितिन पटेल और ट्रेनर निक वेब की आने वाले दिनों में भुवी के रिहैब में बड़ी भूमिका हो सकती है। पिछले कुछ वर्षों में, एनसीए की आलोचना होती रही है कि वह 'सेंटर फॉर एक्सीलेंस' से "चोटिल खिलाड़ियों के लिए एक रिहैब केंद्र" में ज्यादा तब्दील हो गया है।

Story first published: Wednesday, November 13, 2019, 11:48 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+