For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

विश्वनाथन आनंद और मौजूदा शतरंज चैंपियन मैग्नस कार्लसन ने बजाई डे-नाइट टेस्ट के दूसरे दिन घंटी

कोलकाता: ईडन गार्डन्स में दूसरे दिन भारत और बांग्लादेश के बीच शानदार मुकाबला जारी है और भारत ने इस मैच में कप्तान विराट कोहली, उपकप्तान अंजिक्य रहाणे की पारियों के साथ खेल को आगे बढ़ाया है। कोहली ने इस मैच में अपने करियर का 27वां शतक लगा दिया है और ये उनका पहला डे-नाइट मैच और शतक भी है। इसी बीच इस मैच के दूसरे दिन की शुरुआत परंपरा के तहत ईडन की घंटी बजाते हुए हुई।

पांच बार के विश्व शतरंज चैंपियन विश्वनाथन आनंद और मौजूदा चैंपियन मैग्नस कार्लसन ने शनिवार को ईडन गार्डन्स की घंटी बजाकर भारत और बांग्लादेश के बीच चल रहे डे-नाइट टेस्ट के दूसरे दिन की शुरुआत की।

बीसीसीआई ने ट्वीट किया, "पांच बार के विश्व चैंपियन विश्वनाथन आनंद और वर्तमान चैंपियन मैग्नस कार्लसन ने ईडन गार्डन पर दूसरे दिन की घंटी बजाई।

इस गुलाबी गेंद के टेस्ट में, भारत ने बांग्लादेश को पहली पारी में 106 रनों पर समेटने के बाद 174/3 पर पहला दिन समाप्त कर दिया था। विराट कोहली और अजिंक्य रहाणे ने क्रमशः 59 और 23 के व्यक्तिगत स्कोर पर भारत के लिए दूसरे दिन फिर से खेलते हुए अपनी पारियों को आगे बढ़ाया। कोहली ने इस मैच में दूसरे दिन 136 रनों की पारी खेली जिसके लिए उन्होंने 194 गेंदों का सामना किया। रहाणे ने भी 69 गेंदों पर 51 रनों की पारी खेली।

इसके अलावा पहले दिन चेतेश्वर पुजारा ने भी 55 रन बनाए थे। दूसरे दिन मैच में जडेजा ने 12 रन बनाए और वे आउट हो गए।

इससे पहले दिन मैच शुरू होने से पहले, बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने भारत और बांग्लादेश के खिलाड़ियों को बधाई दी।

बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने ऐतिहासिक अवसर पर बांग्लादेश के पीएम को आमंत्रित किया था।

पहले दिन शेख हसीना और ममता बनर्जी ने ईडन की बेल बजाई थी।

Story first published: Saturday, November 23, 2019, 16:40 [IST]
Other articles published on Nov 23, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+