कोलकाता: बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना शुक्रवार को सुबह करीब 10.30 बजे प्रतिष्ठित ईडन गार्डन्स स्टेडियम में भारत के पहले डे / नाइट टेस्ट मैच का उद्घाटन करने पहुंच गई हैं। अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) द्वारा इस प्रारूप को अपनी स्वीकृति दिए जाने के सात साल बाद भारत अपने पहले गुलाबी गेंद टेस्ट मैच में बांग्लादेश की मेजबानी कर रहा है।
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के अध्यक्ष सौरव गांगुली ने एयरपोर्ट पर हसीना का स्वागत किया। इसके बाद ईडन गार्डन्स पर पहुंचने के बाद उनके साथ बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी आ गईं। इस दौरान सौरव गांगुली ने भारतीय क्रिकेट टीम के सदस्यों से उनकी शेख हसीना का परिचय कराया।
सचिन तेंदुलकर सहित कई पूर्व प्रमुख क्रिकेटर ऐतिहासिक मैच देखने के लिए शहर में पहुंचे हैं। इस मैच में बांग्लादेश ने टॉस जीत लिया है और पहले बैटिंग करने का फैसला लिया है। शेख हसीना और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने यहां की परंपरा के तहत ईडन गार्डन में बेल बजाई।
हसीना और बनर्जी मैच के मौके पर एक-एक बैठक भी करने वाली हैं। भारत और बांग्लादेश के बीच ऐतिहासिक डे-नाइट टेस्ट अब से कुछ ही देर में ईडन गार्डन्स पर शुरू होने जा रहा है। इस मैच के साथ ही भारतीय क्रिकेट में एक नया अध्याय भी खुल जाएगा जिसके साथ टेस्ट क्रिकेट के भविष्य की एक हल्की सी तस्वीर भी दिखनी शुरू हो जाएगी। यह मैच 1 बजे शुरू हो जाएगा और रात मे 8 बजे तक चलेगा।
Her Excellency Sheikh Hasina, Prime Minister of Bangladesh, @MamataOfficial, Honourable Chief Minister, West Bengal and #TeamIndia great @sachin_rt greet #TeamIndia ahead of the #PinkballTest pic.twitter.com/ldyrKjbxrE
— BCCI (@BCCI) November 22, 2019
मैच की टाइमिंग कोलकाता में ओस गिरने के आधार पर तय की गई है। टॉस दोपहर में 12 बजकर 30 मिनट पर होगा। लंच का समय दोपहर में 3 बजकर 10 मिनट पर रखा गया है। इसके बाद दूसरा सत्र दोपहर 3 बजकर 40 मिनट पर शुरू होगा।