For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

'पिंक बाॅल' से इशांत शर्मा ने रचा इतिहास, एक नहीं बल्कि 3 रिकाॅर्ड किए अपने नाम

IND vs BAN 2nd Test: Ishant Sharma creates history as Bangladesh shot out for 106 | वनइंडिया हिंदी

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज ने कोलकाता के ईडन गार्डन में जारी बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट दाैरान धज्जियां उड़ाकर रख दीं। इस डे-नाइट टेस्ट मुकाबले में बांग्लादेश ने टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। लेकिन भारतीय गेंदबाजों ने गुलाबी गेंद से ऐसा कहर भरपाया कि मेहमान टीम मात्र 106 रनों पर ही ढेर हो गई। सभी विकेट तेज गेंदबाजो ने निकाले, लेकिन जो सबसे घाकत दिखे वो थे इशांत शर्मा। इशांत ने 12 ओवर में 22 रन देकर 5 विकेट अपने नाम किए, इसी के साथ उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में भारत की तरफ से नया इतिहास रच दिया।

झटके 5 विकेट

झटके 5 विकेट

दरअसल, इशांत 'पिंक बाॅल' से यानी कि डे-नाइट टेस्ट मैच में 5 विकेट झटकने वाले भारत के पहले गेंदबाज बन गए हैं। भारत का यह पहला डे-नाइट टेस्ट मैच है, जिसे इशांत ने अपने लिए खास बना लिया है। इशांत ने जिन 5 बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा वो हैं- इमरूल कायेस, मुहमुदुल्लाह, नयीम हसन, मेहंदी हसन और अबू जायेद।

फेंका पहला ओवर

फेंका पहला ओवर

इशांत ने सिर्फ कारनामा नहीं किया बल्कि वह डे-नाइट टेस्ट में पहला ओवर फेंकने वाले पहले भारतीय गेंदबाज भी बन गए हैं। जब भारतीय टीम गेंदबाजी करने उतरी तो पहला ओवर इशांत को साैंपा गया। इसी के साथ इशांत भारत के पहले डे-नाइट टेस्ट मुकाबले में पहला ओवर फेंकने वाले भारतीय गेंदबाज बन गए। इशांत के लिए यह ओवर यादगार भी बन गया। दरअसल, इशांत का सामना कर रहे थे ओपनर शादमान इस्लाम, जो एक भी रन निकालने में नाकाम रहे। इस तरह इशांत का पूरा ओवर मेडन गया जो उनका हाैसला बुलंद करने के लिए अब काफी है।

यह रिकाॅर्ड भी कर गए अपने नाम

यह रिकाॅर्ड भी कर गए अपने नाम

भारत के लिए डे-नाइट टेस्ट की पहली विकेट निकालने वाले गेंदबाज भी इशांत ही हैं। उन्होंने यह उपलब्धि बांग्लादेश के ओपनर इमरूल का विकेट लेकर हासिल की। पारी का सातवां ओवर इशांत शर्मा फेंकने आए। पहली गेंद पर इशांत ने उन्हें कैच आउट द्वारा अपना शिकार लगभग बना लिया था। लेकिन इमरूल ने रिव्यू लिया जिसके बाद वह बच गए। लेकिन इसी ओवर की तीसरी गेंद पर इमरूल बच नहीं सके। इशांत ने उन्हें चकमा देते हुए एल्बीडब्ल्यू आउट किया। हालांकि इस बार भी इमरूल ने रिव्यू लिया लेकिन वो बच नहीं सके। थर्ड अंपायर ने मैदानी अंपायर का फैसला सही साबित किया और ईशांत ने भारत को पहली विकेट दिला दी।

Story first published: Friday, November 22, 2019, 18:19 [IST]
Other articles published on Nov 22, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+