डे-नाइट टेस्ट के मौके पर कोलकाता की मिठाईयां हुई गुलाबी, गांगुली ने शेयर की तस्वीरें

INDvsBAN: Sourav Ganguly Shares Pictures of Pink ball sweets Before day-night Test | वनइंडिया हिंदी

कोलकाता: गुलाबी गेंद टेस्ट के मौके पर कोलकाता शहर गुलाबी रंग से सज गया है जिसके चलते भारत-बांग्लादेश के बीच पहले डे-नाइट टेस्ट मैच का प्रचार अपने चरम पर पहुंच चुका है। ईडन गार्डन की लाइट्स से लेकर आसपास की इमारतों को भी गुलाबी रंग से सजाया गया है। इतना ही नहीं, कोलकाता में मिलने वाली मिठाईयों को भी खास तरह से बनाकर गुलाबी रंग दिया गया है। बीसीसीआई के अध्यक्ष सौरव गांगुली ने इन मिठाईयों की तस्वीरें शेयर करके इस कलाकारी पर हैरानी जताई है।

सौरव गांगुली ने शुक्रवार को कोलकाता में ईडन गार्डन में बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में टीम इंडिया की गुलाबी गेंद के आगाज से पहले गुलाबी मिठाइयों को देखा है जिसकी कई तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की है।

"मिठाई कोलकाता में गुलाबी हो गई," सौरव गांगुली ने गुलाबी संदेश की तस्वीर को कैप्शन करते हुए लिखा।

इसके बाद पूर्व भारतीय कप्तान ने विशेष रूप से दिन-रात्रि टेस्ट क्रिकेट में भारत की शुरुआत का जश्न मनाने के लिए बनाई गई गुलाबी मिठाई की एक और तस्वीर शेयर की-

जहां कोहली और कोच रवि शास्त्री के नेतृत्व में पहले ही भारतीय टीम दुनिया की सर्वश्रेष्ठ टीमों में से एक है, तो वहीं गांगुली के नए नेतृत्व में भारतीय क्रिकेट खुद को इस ऊंचाई पर लंबे समय तक कायम करने की अपेक्षा कर रहा है। इसमें कोई शक नहीं कि भारत विश्व क्रिकेट पर हावी दिख रहा है।

टेस्ट क्रिकेट में डे-नाइट मैच का विरोध करने के बाद भारत भी उस मुहिम में शामिल हो जाएगा जिसका उद्देश्य खेल के सबसे लंबे प्रारूप के लिए भीड़ और टीवी दर्शकों को बढ़ाना है।

2015 में डे-नाइट टेस्ट सफलतापूर्वक शुरू किया गया था, लेकिन भारत को गुलाबी गेंद का सहारा लेने के लिए पूर्व कप्तान गांगुली के नेतृत्व का इंतजार करना पड़ा है। गांगुली ने ही जारी टेस्ट सीरीज का दूसरा और आखिरी मैच दुधिया रोशनी के तले खेलने के लिए बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड को मना लिया और अब उन्होंने ईडन गार्डन्स में एक भव्य समारोह आयोजित किया है।

Story first published: Friday, November 22, 2019, 10:13 [IST]
Other articles published on Nov 22, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+