For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IND vs BAN Day Night Test Preview: गुलाबी गेंद से इतिहास रचने उतरेगी कोहली एंड कंपनी

कोलकाता, 21 नवंबर: शुक्रवार (22 नवंबर) से यहां ईडन गार्डन्स में भारत-बांग्लादेश के क्रिकेट इतिहास में पहले डे-नाइट टेस्ट मैच का पदार्पण हो जाएगा। ऐसे में यह दोनों टीमों के लिए एक ऐतिहासिक अवसर होने के साथ ही विराट कोहली और उनके खिलाड़ियों के लिए 2-0 से सीरीज जीतने का भी एक सुनहरा मौका है। ऐसे में आइए इस खेल के इतिहास में 12वें डे-नाइट टेस्ट से पहले कुछ प्रमुख नंबरों पर एक नजर डालते हैं-

कोहली का इंतजार कर रही ये उपलब्धियां-

कोहली का इंतजार कर रही ये उपलब्धियां-

विराट कोहली के बड़े करियर में यह मैच निश्चित तौर पर चार-चांद लगाने वाला साबित हो सकता है। भारतीय कप्तान कोहली को कप्तान के रूप में टेस्ट क्रिकेट में 5000 रन पूरे करने के लिए 32 और रन की आवश्यकता होगी और किसी अन्य भारतीय कप्तान ने यह उपलब्धि हासिल नहीं की है। कुल मिलाकर वह ऐसा करने वाले छठे खिलाड़ी बन जाएंगे। कोहली ना केवल पिंक बॉल टेस्ट में भारत की अगुवाई करने वाले पहले कप्तान होंगे बल्कि वह इस मैच को जीतकर लगातार 7 टेस्ट जीतने वाले भी पहले कप्तान बन जाएंगे।

मयंक अग्रवाल के रिकॉर्ड पर नजर-

मयंक अग्रवाल के रिकॉर्ड पर नजर-

मयंक अग्रवाल जिस तरह से बल्लेबाजी कर रहे हैं और इंदौर में पहले टेस्ट में दोहरा शतक बनाया था उसको देखते हुए वह अच्छे फॉर्म को भुनाना चाहेंगे। उन्हें अब टेस्ट क्रिकेट में 1000 रन पूरे करने के लिए 142 रनों की आवश्यकता है। उन्होंने 8 टेस्ट मैचों में 12 पारियां खेली हैं और अगर वह इसे हासिल कर लेते हैं, तो कर्नाटक का यह खिलाड़ी टेस्ट क्रिकेट में 1000 रन बनाने वाला तीसरा सबसे तेज बल्लेबाज बन सकता है। मयंक के निशाने पर डॉन ब्रेडमैन का रिकॉर्ड बराबर करना होगा - 13 पारियों में 1000 टेस्ट रन।

टेस्ट का भविष्य माने जा रहे पिंक बॉल मैच के फैन नहीं हैं कोहली, बताई वजह

पुजारा और साहा के नाम हो सकती है ये उपलब्धि-

पुजारा और साहा के नाम हो सकती है ये उपलब्धि-

चेतेश्वर पुजारा को टेस्ट क्रिकेट में 50 कैच पूरे करने के लिए दो और कैच की जरूरत है और उनसे यह उम्मीद की जा सकती है क्योंकि सौराष्ट्र का यह ठोस बल्लेबाज अब तक सीरीज में कुछ अच्छे कैच पकड़ चुका है। इसके अलावा रिद्धिमान साहा को टेस्ट क्रिकेट में 100 आउट पूरे करने के लिए सिर्फ एक आउट (कैच या स्टंपिंग) की आवश्यकता है और वह यह उपलब्धि हासिल करने वाले पांचवें भारतीय कीपर हो सकते हैं। साहा स्टंप के पीछे शानदार रहे हैं और वह भी एलीट क्लब में शामिल हो सकते हैं।

कहां और कब देखें मैच-

कहां और कब देखें मैच-

यह मैच 22 नवंबर को दोपहर 1 बजे ईडन गार्डन्स में शुरू होगा। इस मुकाबले को स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर टीवी पर लाइव देखा जा सकता है। जहां तक लाइव स्ट्रीमिंग की बात है तो यह हॉटस्टार पर देखी जा सकती है। इसके अलावा आप माइखेल हिंदी पर भी मैच की लाइव अपडेट फॉलो कर सकते हैं।

Story first published: Thursday, November 21, 2019, 18:10 [IST]
Other articles published on Nov 21, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+