IND vs BAN: रोहित ने की इन दो गेंदबाजों की तारीफ, जिनके दम पर जीता दूसरा टी20
नई दिल्ली: भारत के कप्तान रोहित शर्मा ने स्पिनरों युजवेंद्र चहल और वाशिंगटन सुंदर की जमकर तारीफ की है जिन्होंने बांग्लादेश को राजकोट में दूसरे टी 20 में बहुत अच्छी शुरुआत के बाद भी चीजों को वापस भारत की तरफ मोड़ दिया। भारत ने पावरप्ले तक 8.5 ओवर प्रति ओवर की दर से रन पिटवाने के बावजूद बांग्लादेश को 6 विकेट पर 153 रन पर रोक दिया। जवाब में, भारत ने रोहित की शानदार 43 गेंदों में 85 रन की पारी के दम पर 7 विकेट के साथ सिर्फ 15.4 ओवरों में रनों का पीछा करके जीत हासिल की। इस जीत का मतलब यह है कि अब ये सीरीज 1-1 से बराबर हो चुकी है। तीन मैचों की इस सीरीज का अंतिम मैच नागपुर में रविवार को खेला जाएगा।

रोहित ने की स्पिनर्स की तारीफ
युजवेंद्र चहल (2/28) की अगुवाई में भारतीय गेंदबाजों ने शानदार वापसी की, जबकि वॉशिंगटन सुंदर (1/25) ने भी पारी के बीच में अच्छी कसी हुई गेंदबाजी की। मैच के बाद मैन ऑफ द मैच रोहित ने कहा, 'दोनों स्पिनर बहुत स्मार्ट हैं और वे अपनी गेंदबाजी को अच्छी तरह समझते हैं। वे हमेशा कोच और कप्तान के साथ बातचीत करते हैं कि कैसे सुधार किया जाए। उन्होंने बहुत सारे घरेलू क्रिकेट खेले और (वाशिंगटन) सुंदर हमारे नए गेंदबाज रहे हैं।"

मैच के बाद क्या बोले रोहित-
जीत के लिए मामूली 154 रनों का पीछा करते हुए, रोहित अपने सबसे अच्छे रूप में दिखे, उन्होंने छक्के और चौके छक्के लगाकर बांग्लादेश को एकतरफा तरीके से मैच से दूर किया। वह अपने पांचवें टी 20 शतक के लिए बढ़ रहे थे, लेकिन 13 वें ओवर में अमीनुल इस्लाम की गेंद पर डीप मिडविकेट पर मोहम्मद मिथुन को कैच थमा बैठे। उन्होंने कहा, मैं हमेशा से जानता था कि यह बल्लेबाजी करने के लिए एक अच्छा ट्रैक है और ओस के साथ गेंदबाजों के लिए गेंद को पकड़ना मुश्किल होगा और हमने इसका ज्यादा से ज्यादा फायदा उठाया। "मुझे पता था कि परिस्थितियां एकदम सही थीं और मैं जो करना चाहता था वह हो गया, साथ ही गेंद अच्छे से हिट हुई। हम सीरीज को अच्छे से खत्म करना चाहते हैं साथ ही बाद में होने वाले दो टेस्ट मैचों को भी नहीं भूलना है। इसके बाद वेस्टइंडीज के खिलाफ भी पूरी सीरीज बाकी है। "रोहित ने मैच के बाद कहा।
IPL: दिल्ली कैपिटल्स के हुए रविचंद्रन अश्विन, किंग्स इलेवन ने किया सौदा

100 T-20i वाले दूसरे भारतीय खिलाड़ी
रोहित 100 T20I अंतर्राष्ट्रीय मैच खेलने वाले खिलाड़ी भी बन गए हैं, उन्होंने सिर्फ 23 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया और फिर मोसद्देक हुसैन की धुनाई की जिनके 10वें ओवर में बेरहमी तीन बैक-टू-बैक छक्के मारे। उनकी पारी में छह चौके और छह छक्के लगे। रोहित कभी भी किसी तरह की असहजता में नहीं दिखे। रोहित पाकिस्तान के शोएब मलिक (111) और भारतीय महिला क्रिकेटर हरमनप्रीत कौर (100) के साथ खेल के सबसे छोटे प्रारूप में 100 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाले केवल तीसरे क्रिकेटर बन गए थे।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
