For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

INDvBAN: टेस्ट टीम से बाहर चल रहे पंत और धवन के सामने अहम है टी-20 का टेस्ट

नई दिल्ली: टेस्ट टीम में अपनी जगह खो चुके शिखर धवन और फिलहाल प्लेयिंग इलेवन से बाहर चल रहे ऋषभ पंत शनिवार को भारत के नेट्स पर वापस आ गए। बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज में इन दोनों बल्लेबाजों को अब टी-20 का टेस्ट देना है। बाकी बल्लेबाज अपेक्षाकृत अनुभवहीन होने के चलते कप्तान रोहित शर्मा के साथ ये दोनों महत्वपूर्ण खिलाड़ी साबित होंगे।

शुक्रवार को, जब पंत सीधे शॉट मार रहे थे, तब कोच रवि शास्त्री उन पर चिल्लाते हुए सुने गए, "सावधान। ध्यान दो कहीं आप थ्रो डाउन करने वाले को ही हिट ना कर दो। " पंत हार्ड हिटर हैं, जिसके चलते अन्य विकेटकीपिंग विकल्पों में से कोई भी जल्दी से स्कोर करने की उनकी क्षमता से मेल नहीं खाता है। हालांकि संजू सैमसन जैसा कीपर बल्लेबाज अब टीम में है जिससे पंत की चुनौतियां बढ़ी हैं और गैर-जिम्मेदार विकेट-कीपिंग ने उन्हें दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से बाहर रखा।

भारत के पूर्व बल्लेबाज और कोच अंशुमान गायकवाड़ ने हाल ही में हिंदुस्तान टाइम्स को बताया, " पंत अभी भी एमएस धोनी या रिद्धिमान साहा की विकेट कीपिंग से कुछ दूरी पर हैं।" भारत के पास इस सीरीज में दो विकेट कीपिंग विकल्प के रूप में संजू सैमसन और पंत हैं- केएल राहुल अन्य विकल्प हैं। लेकिन टीम पंत को मौका देगी, कप्तान रोहित शर्मा भी यह जाहिर कर चुके हैं।

वहीं धवन ने मयंक अग्रवाल और शर्मा जैसे धुरंधर टेस्ट ओपनरों के चलते टेस्ट मैचों में अपना स्थान खो दिया है, लेकिन वो सीमित ओवरों का हिस्सा रहे हैं और चोट के कारण बाहर होने से पहले विश्व कप में अच्छी शुरुआत दे चुके हैं। उन्हें दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ आखिरी टी 20 सीरीज में अच्छी शुरुआत मिली।

शुक्रवार को, धवन ने अपने ड्राइव पर काम किया। पिछले आईपीएल में, उन्होंने 16 मैचों में पांच अर्धशतक बनाए, जिन्होंने 135 से अधिक की शानदार स्ट्राइक रेट से 500 से अधिक रन बनाए। अगला विश्व कप नजदीक है और धवन को युवाओं की दस्तक के बीच खुद को फिर से साबित करने के लिए इसी सीरीज में कुछ बड़ी पारियों के साथ ना केवल शुरुआत करनी होगा बल्कि आने वाले समय में उनको बरकरार भी रखना होगा।

Story first published: Sunday, November 3, 2019, 10:52 [IST]
Other articles published on Nov 3, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+