Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

प्रदूषण के कारण मैच के दाैरान 2 बांग्लादेशी क्रिकेटरों ने की थी उल्टी, हुआ खुलासा

नई दिल्ली। भारत-बांग्लादेश के बीच जारी 3 टी20 मैचों की सीरीज का पहला मैच 3 अक्टूबर को अरूण जेटली स्टेडियम में वायु प्रदूषण होने के कारण भी सफल हुआ। हालांकि इस मुकाबले में भारत को हार मिली, लेकिन बांग्लादेशी खिलाड़ियों ने खराब हवा होने के बावजूद मैदान पर शानदार प्रदर्शन दिखाया। बांग्‍लादेश को मैच जिताने वाले मुशफिकुर रहीम ने प्रदूषण के बारे में कोई चिंता व्यक्त नहीं की लेकिन इसपीएन.क्रिकइंफो का दावा है कि मैच के दाैरान 2 बांग्लादेशी क्रिकेटरों ने मैदान पर ही उल्टी की थी।

रिपोर्ट में दावा किया है कि बांग्‍लादेश के बल्‍लेबाज सौम्‍य सरकार और एक अन्‍य खिलाड़ी ने बांग्‍लादेशी टीम के लक्ष्‍य का पीछा करने के दौरान मैदान पर उल्‍टी की थी। इसके अलावा भारतीय क्रिकेट टीम के विकेटकीपर बल्‍लेबाज ऋषभ पंत भी वायु प्रदूषण से परेशानी झेलते हुए नजर आए। वो कई बार खांसते हुए नजर आए थे। भारतीय क्रिकेट के दीवानों ने मैच हो पाने की अनिश्चितता के आखिरी पलों के बीच दर्शक भारी संख्या में अरुण जेटली स्टेडियम में पहुंचे। दिल्ली-एनसीआर धुंध अपने चरम पर है और सुबह तक स्टेडियम के आसपास के क्षेत्रों में एक्यूआई 900 से अधिक था। मैच की सुबह हल्की बारिश होने के कारण इसमें सुधार हुआ और यह 550 के आसपास पहुंच गया था।

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के अध्यक्ष सौरव गांगुली ने मैच के बाद दावा किया कि वह और उनकी टीम सर्दियों के समय में उत्तर भारत में होने वाले मैचों का शेड्यूल करते समय अधिक सावधानी बरतेंगे। गांगुली ने कहा, "भविष्य में, जब हम शेड्यूल करते हैं, खासकर सर्दियों के दौरान भारत के उत्तरी हिस्से में, तो हमें थोड़ा और व्यावहारिक होना पड़ेगा।" बता दें कि दीवाली पर पटाखों व पंजाब-हरियाणा में जलने वाली पराली के कारण दिल्ली की हवा खराब हो गई, जिससे लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है।

Story first published: Tuesday, November 5, 2019, 11:59 [IST]
Other articles published on Nov 5, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+