For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IND vs BAN Test : कोहली ने मैच के दाैरान ही मयंक के आगे रखी थी ये मांग, पर नहीं हो सकी पूरी

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के ओपनर मयंक अग्रवाल इंदौर के होल्कर स्टेडियम में बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट में खूब चमके। पिछली टेस्ट सीरीज में साउथ अफ्रीका के खिलाफ मयंक ने जैसा प्रदर्शन दिखाया था, ठीक वहीं उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ दिखाया। पहली पारी में मयंक ने 243 रनों की पारी खेल डाली। यह उनके टेस्ट करियर का दूसरा दोहरा शतक रहा। मयंक ने जब 200 रन पूरे किए थे तो ड्रेसिंग रूम के बाकलनी में बैठे कप्तान विराट कोहली ने उनसे एक खास मांग रखी थी, पर वो पूरी नहीं हो सकी।

दरअसल, मयंक ने जब दोहरा शतक पूरा होने पर जश्न मनाया तो उधर कोहली ने इशारा करते हुए तीहरे शतक की मांग की। हालांकि मयंक ने दोहरे शतक के बाद रनों की गति भी बढ़ाई। लगने लगा कि वो दिन का खेल समाप्त होने से पहले आसानी से 300 रन भी पूरे कर लेंगे लेकिन मेहंदी हसन की गेंद का शिकार होकर वह यहां तक पहुंचने से चूक गए। मयंक ने 330 गेंदों में 243 रन बनाए जिसमें 28 चाैके व 8 छक्के शामिल रहे।

बता दें कि मयंक का बल्ला ओपनिंग करते हुए लगातार रनों की आग उगल रहा है। मयंक ने इससे पहले 2 अक्तूबर को साउथ अफ्रीका के खिलाफ 215 रनों की पारी खेली थी। यह उनका पहला दोहरा शतक था। इसके बाद मयंक ने 10 अक्तूबर को पुणे में हुए साउथ अफ्रीका के खिलाफ ही एक मुकाबले में 108 रनों की पारी खेली थी। मयंक का ज्यादातर बल्ला किसी टेस्ट की पहली पारी में आग उगलता है। मयंक का यह 8वां टेस्ट मैच है, इस दाैरान उनका पहली पारी का प्रदर्शन 76, 77, 5, 55, 215, 108, 10 और अब बागंलादेश के खिलाफ दोहरे शतक के रूप में रहा। मयंक का यह आठवां मैच है, वह इस बीच 12 पारियों में 3 शतक 2 दोहरे शतक व 3 अर्धशतक समेत 71.50 की एवरेज से 858 रन बना चुके हैं। वहीं 100 चाैके व 21 छक्के भी जमा चुके हैं। मयंक के इस प्रदर्शन ने अन्य भारतीय ओपनर्स के लिए खतरे की घंटी बजा दी है।

Story first published: Saturday, November 16, 2019, 12:59 [IST]
Other articles published on Nov 16, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+