For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IND vs BAN Test: भारत में 250वां विकेट लेते ही अश्विन ने छुआ मुरलीधरन का वर्ल्ड रिकॉर्ड

India vs Bangladesh 1st Test: Ravichandran Ashwin completes 250 test wickets at home|वनइंडिया हिंदी

इंदौर: भारत और बांग्लादेश के बीच जारी पहले टेस्ट मैच के दौरान भारतीय गेंदबाजों ने शानदार शुरुआत दी है। एक बार फिर से भारतीय तेज गेंदबाजों ने कमाल दिखाया और पहले दिन के पहले ही सत्र के दौरान तीन शीर्ष बांग्लादेशी बल्लेबाजों के विकेट झटककर टीम इंडिया को ड्राइविंग सीट पर ला दिया। लंच के बाद भारत को एक और विकेट मिला जो बांग्लादेश के कप्तान मोमिनुल हक का था। यह विकेट आर अश्विन ने लिया जो उनका भारत में 250वां टेस्ट विकेट था। इसके साथ ही उन्होंने मुथैया मुरलीधरन के विश्व रिकॉर्ड को बराबर कर दिया और दुनिया के बडे़ दिग्गज गेंदबाजों को पीछे छोड़ दिया है।

कुंबले-हरभजन को छोड़ा पीछा-

कुंबले-हरभजन को छोड़ा पीछा-

अश्विन ने मोमिनुल हक को 37 रनों के निजी स्कोर पर रहाणे के हाथों कैच आउट करा दिया। इसके साथ ही वे भारत के सबसे तेजी से 250 घरेलू टेस्ट विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए। अश्विन ने इस मामले में अनिल कुंबले और हरभजन सिंह को पीछे छोड़ दिया है। कुंबले ने जहां 43 मैचों में ये कारमाना किया था तो वहीं हरभजन को इसके लिए 51 मैचों का इंतजार करना पड़ा। लेकिन अश्विन ने यह उपलब्धि केवल 42 मैचों में ही हासिल कर ली है।

मुरलीधरन का विश्व रिकॉर्ड बराबर-

मुरलीधरन का विश्व रिकॉर्ड बराबर-

इसके साथ ही अश्विन ने श्रीलंका के दिग्गज मुथैया मुरलीधरन के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। अश्विन की तरह ही मुरलीधरन ने भी 42 ही टेस्ट खेलकर घरेलू जमीन पर 250 टेस्ट विकेट पूरे किए थे। इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर 44 टेस्ट खेलकर 250 घरेलू टेस्ट वाले रंगाना हेराथ का नंबर है। जबकि डेल स्टेन ने 49 विकेट लिए हैं। यानी भारत के सबसे तेज घरेलू 250 विकेट लेने के साथ ही अश्विन ने दुनिया में भी सबसे तेज विकेट लेने के मामले में वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है।

डे-नाइट टेस्ट: शाम के बाद 'कमाल' दिखाती है पिंक बॉल, सचिन ने बताई इस गेंद की सबसे अहम बात

भारत की शानदार गेंदबाजी-

भारत की शानदार गेंदबाजी-

समाचार लिखे जाने तक अश्विन 2 विकेट ले चुके थे और बांग्लादेश की आधी टीम आउट हो चुकी थी। बता दें कि अनिल कुंबले ने भारतीय घरेलू मैदान में 350 विकेट लिए हैं जबकि हरभजन सिंह के नाम 265 विकेट हैं। कुल मिलाकर, अश्विन के टेस्ट (घरेलू और विदेशी) में भारत के लिए 357 विकेट हैं और वे टेस्ट में भारत के लिए सबसे अधिक विकेट लेने वाले शीर्ष चौथे गेंदबाज हैं। भारत के लिए टेस्ट विकेट लेने वाले टॉप गेंदबाजों की लिस्ट इस प्रकार है-

अनिल कुंबले: 132 मैचों में 619 विकेट

कपिल देव: 131 मैचों में 434 विकेट

हरभजन सिंह: 103 मैचों में 417 विकेट

रविचंद्रन अश्विन: 68 मैचों में 357 विकेट

जहीर खान: 92 मैचों में 311 विकेट

इशांत शर्मा: 94 मैचों में 280 विकेट

बिशन सिंह बेदी: 67 मैचों में 266 विकेट

बीएस चंद्रशेखर: 58 मैचों में 242 विकेट

जवागल श्रीनाथ: 67 मैचों में 236 विकेट

रवींद्र जडेजा: 46 मैचों में 211 विकेट

Story first published: Thursday, November 14, 2019, 13:56 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+