For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IND vs BAN: "भारत के खिलाफ साउथ अफ्रीका से बेहतर टेस्ट खेलेगी बांग्लादेश"

नई दिल्ली: बांग्लादेश ने भारत के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज का पहला मैच जीतने के बाद भी सीरीज 2-1 से गंवा दी। टाइगर्स इस सीरीज विफल रहे, लेकिन बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) के अध्यक्ष नजमुल हसन पापोन को अपने टीम से टेस्ट मैचों में अच्छे प्रदर्शन की पूरी उम्मीद है।

टी-20 सीरीज का पहला मैच जीतने के बाद बांग्लादेश की टीम राजकोट और नागपुर में हुए टी-20 मैच को हार गई जिसके चलते उसके हाथ में इतिहास रचने का भी मौका निकल गया। बांग्लादेश ने इससे पहले कभी भी भारत के खिलाफ टी-20 सीरीज नहीं जीती थी। अब बांग्लादेश को भारत के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है।

बांग्लादेश यह सीरीज एक ऐसे समय खेल रही है जब उनके पास एक महीने पहले ही अफगानिस्तान की नई टीम के खिलाफ टेस्ट हारने की बुरी यादें हैं। लेकिन नजमुल हसन बांग्लादेश के अच्छे प्रदर्शन खासकर युवा खिलाड़ियों को लेकर उम्मीदें जताते हैं। उन्होंने कहा, "हमने कभी गुलाबी गेंद के खिलाफ नहीं खेला। भारत ने भी नहीं किया अगर आप गौर करें तो हम बेहतर वनडे खेलते हैं। लेकिन हम टी 20 और टेस्ट में कमजोर हैं। भारत में टेस्ट खेलना आसान नहीं है। उन्होंने कुछ ही दिन पहले दक्षिण अफ्रीका को 100-150 रनों के बड़े अंतर से हराया था।

नजमुल हसन ने कहा, टेस्ट सीरीज हमारे लिए कठिन होने वाली है। उन्होंने कहा, "गुलाबी गेंद के खिलाफ खेलना ज्यादा कठिन होगा। लेकिन जैसा कि भारत पहली बार गुलाबी गेंद से खेलेगा, यह चुनौती दोनों टीम के लिए बराबर होगी। मुझे लगता है कि बांग्लादेश दक्षिण अफ्रीका से बेहतर खेलेगा। अब अगर हम इसे दक्षिण अफ्रीका से बेहतर कर सकते हैं, तो यह हमारी सबसे बड़ी चुनौती होगी। भारत और बांग्लादेश के बीच पहला टेस्ट 14 नवंबर को इंदौर में अगले गुरुवार से शुरू होगा। दूसरा और अंतिम टेस्ट 22 नवंबर को कोलकाता के ईडन गार्डन में शुरू होगा।

Story first published: Tuesday, November 12, 2019, 9:47 [IST]
Other articles published on Nov 12, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+