IND vs BAN: स्मॉग के चलते दिल्ली टी-20 पर मंडराया रद्द होने का खतरा
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच दिल्ली में अरुण जेटली स्टेडियम में शाम को तीन मैचों की टी 20 सीरीज का पहला मैच होना है लेकिन राष्ट्रीय राजधानी में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) की हालत गंभीर चल रही है। पर्यावरणविदों ने पहले मैच से पहले ही चेतावनी दे थी, लेकिन बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने साफ किया कि खेल दिल्ली में ही होगा।
दिल्ली में रविवार सुबह बारिश देखी गई, लेकिन प्रदूषण सुधरने के बजाय और बिगड़ गया। शहर का एक्यूआई 1164 तक नीचे चला गया जो एक सर्वकालिक भयानक स्थिति को दर्शा रहा है। ऐसे में भारत- बांग्लादेश सीरीज के पहले मैच को रद्द किए जाने का खतरा भी बढ़ गया है।
स्टेडियम के ताजा हालात उत्साहजनक नहीं हैं और यदि दृश्यता स्तर में वृद्धि नहीं होती है, तो मैच रेफरी रंजन मदुगले को कठिन कॉल लेना पड़ सकता है। एबीपी न्यूज के अनुसार, मैच रेफरी मैच के समय दृश्यता के स्तर के आधार पर फैसला करेंगे। घने स्मॉग कवर के कारण खराब दृश्यता मैच के सुचारू संचालन में बाधा डाल सकती है। डीडीसीए के अधिकारी और ग्राउंड्समैन यह उम्मीद कर रहे हैं कि मैच आगे बढ़ने के लिए शाम तक स्मॉग की स्थिति में कुछ बदलाव आए।
डीडीसीए के एक वरिष्ठ अधिकारी ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा कि ग्राउंडस्टाफ ऐसे में असहाय हैं और यह सब अब प्रकृति और प्रार्थना पर निर्भर करता है। "इस विश्वास के विपरीत कि शनिवार को बारिश मददगार साबित होगी, हुआ इससे उल्टा क्योंकि इस समय सबसे खराब है स्थिति। दृश्यता कम है। उम्मीद है कि धूप निकलेगी।" अधिकारी ने कहा, "मैच के लिए बहुत मुश्किल होगा। हम इस तरह के परिदृश्य में असहाय हैं और केवल यही प्रार्थना कर सकते हैं कि मैच हो।"
यह पूछे जाने पर कि क्या मैच पर फैसला रेफरी द्वारा लिया जाएगा, अधिकारी ने कहा कि इसमें अंपायर शामिल होंगे और ग्राउंडस्टाफ से भी सलाह ली जा सकती है। उन्होंने कहा, "मैच रेफरी को कॉल करना होगा और वह अंपायरों से परामर्श करेगा। वे मैच के बारे में फैसला करने के लिए ग्राउंडस्टाफ से भी जांच कर सकते हैं कि अगर हालत उसी तरह से बनी रहती है या नही। मौसम और शाम को चीजें बदल सकती हैं। लेकिन अगर आप वर्तमान परिदृश्य को देखें, तो चीजें थोड़ा गंभीर हैं, "उन्होंने कहा।
इसी बीच राज्य पर्यावरण मंत्री कैलाश गहलोत ने भी मैच पर दोबारा से विचार करने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा है कि दिल्ली में प्रदूषण ज्यादा है और मैच पर पुर्नविचार होना चाहिए।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
