For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IND vs ENG: 'उन्होंने अपने बेस्ट स्पिनर को ही बाहर बैठा दिया'- अश्विन को हटाने पर उठे सवाल

नई दिल्लीः विराट कोहली एंड मैनेजमेंट ने भारत के प्रमुख स्पिनर रविचंद्रन अश्विन को नॉटिंघम, ट्रेंट ब्रिज में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के पहले मैच से हटा दिया है। यह कई पंडितों और प्रशंसकों के लिए एक बड़ा झटका था, जो तमिलनाडु के क्रिकेटर को बेंच पर देखने की उम्मीद नहीं कर रहे थे। यह वाकई हैरानी भरा है।

क्योंकि हाल ही में रविचंद्रन ने समरसेट के खिलाफ काउंटी खेल में छह विकेट लिए थे जहां उन्होंने सरे का प्रतिनिधित्व किया; लेकिन, टीम प्रबंधन चार बॉलर के पेस अटैक के साथ गया।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम के चार तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, जसप्रीत बुमराह और शार्दुल ठाकुर होंगे जिसका मतलब है सबसे अनुभवी इशांत शर्मा भी चूक गए।

इससे पहले रविचंद्रन अश्विन ने पांच टेस्ट मैचों की शृंखला से पहले इंग्लैंड के बल्लेबाजों के लिए चेतावनी की घंटी बजाई थी जब उन्होने काउंटी मैच में 27 रन देकर 6 विकेट लिए थे और इस शानदार स्पैल से सरे ने यहां इंग्लिश काउंटी चैम्पियनशिप प्रतियोगिता की दूसरी पारी में समरसेट को 69 रन पर समेट दिया।

गुरुवार को डरहम में भारतीय टीम में शामिल होने से पहले , अश्विन ने 58 ओवरों के साथ काफी अच्छा अभ्यास किया था और 127 रन देकर 7 विकेट लिए थए। उन्होंने पहली पारी में वर्कलोड पर ध्यान दिया, गेंद को सही जगह ठप्पा खिलाने पर ध्यान दिया और फिर दूसरी पारी प्रसिद्ध कैरम बॉल के साथ विपक्षी बल्लेबाजों को अपना कौशल दिखाने के नाम रही।

वास्तव में, अनुभवी ऑफ स्पिनर ने नए ड्यूक बॉल के साथ 15 लगातार ओवर फेंके थे।

पहले टेस्ट के लिए दोनों टीमें इस प्रकार हैं-

इंग्लैंड की प्लेइंग XI: रॉरी बर्न्स, डॉम सिब्ले, जैक क्राउली, जो रूट, जॉनी बेयरस्टो, डैन लॉरेंस, जोस बटलर, सैम करन, ऑलि रॉबिन्सन, मार्क वुड, स्टुअर्ट ब्रॉड, जेम्स एंडरसन।

भारत की प्लेइंग XI: रोहित शर्मा, केएल राहुल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, अजिंक्य रहाणे, ऋषभ पंत, रविंद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह।

Story first published: Wednesday, August 4, 2021, 17:28 [IST]
Other articles published on Aug 4, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+