For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

फारूख इंजीनियर ने कहा- पुजारा-रहाणे में किसी को बाहर करके इस मैच विनर को शामिल करो

नई दिल्लीः चेतेश्वर पुजारा और अजिंक्य रहाणे का प्रदर्शन पिछले कुछ मैचों में बहुत अच्छा नहीं रहा है और वे आलोचकों के रडार पर आए हैं। हालांकि उन्होंने लॉर्ड्स टेस्ट की दूसरी पारी में भारत की जीत में उपयोगी योगदान किया और फिर से अपनी वापसी के संकेत दिए। विराट कोहली एंड मैनेजमेंट की थिंकिंग के अनुसार अनुमान लगाएं तो पुजारा-रहाणे इस पूरी सीरीज में टीम में रहेंगे। वैसे भी भारत अगले टेस्ट मैच में शायद ही विनिंग कॉन्बिनेशन को छोड़ना चाहेगा। हालांकि भारत के पूर्व विकेटकीपर फारुख इंजीनियर को लगता है कि भारत को आने वाले टेस्ट मैच में कुछ बदलाव करने चाहिए।

चेतेश्वर और रहाणे से इतने खुश नहीं हैं इंजीनियर-

चेतेश्वर और रहाणे से इतने खुश नहीं हैं इंजीनियर-

चेतेश्वर पुजारा और अजिंक्य के साथ निरंतरता एक समस्या रही है और वे कभी-कभी रन बनाते हैं। इसी के चलते फारूख इंजीनियर को लगता है कि टीम कुछ बदलाव कर सकती है जो उसके फायदे का सौदा भी हो सकता है। फारुख इंजीनियर ने सूर्य कुमार यादव को प्लेइंग इलेवन में लेने के लिए पैरवी की है और कहा है कि अजिंक्य रहाणे या चेतेश्वर पुजारा में से किसी एक के बदले यह खिलाड़ी टीम में जगह बना सकता है। फारुख इंजीनियर ने सूर्यकुमार यादव को क्वालिटी का बल्लेबाज बताते हुए एक मैच विनर के तौर पर देखा है।

इंग्लैंड को अब वापसी करने के लिए 'चमत्कार' करना होगा- सुनील गावस्कर

रहाणे-पुजारा क्लास हैं, लेकिन सूर्यकुमार मैच विनर हैं- फारूख

रहाणे-पुजारा क्लास हैं, लेकिन सूर्यकुमार मैच विनर हैं- फारूख

सूर्यकुमार यादव के सभी फैन है और वे इस समय तेजी से लोकप्रिय होते हुए क्रिकेटर हैं। फारुख इंजीनियर भी सूर्यकुमार यादव के मुरीद हैं और उन्होंने स्पोर्ट्स तक में बातचीत करते हुए बताया, "सबसे पहले तो मैं सूर्यकुमार यादव का एक बहुत बड़ा फैन हूं। मुझे लगता है कि वह एक क्लास खिलाड़ी है। मैं निश्चित तौर पर पुजारा, रहाणे की तुलना में सूर्यकुमार यादव को वरीयता दूंगा। यह दोनों भी क्लास खिलाड़ी हैं, अच्छे प्लेयर हैं, लेकिन सूर्यकुमार यादव एक मैच विजेता है। श्रेयस अय्यर चोट के कारण टीम से बाहर हैं तो मुझे लगता है सूर्यकुमार यादव को निश्चित तौर पर टीम में होना चाहिए। वह एक आक्रामक खिलाड़ी है। वह आपको तेज शतक बनाकर दे सकते हैं या फिर 70-80 रन बनाकर तेजी से दे सकते हैं। वह एक शानदार बल्लेबाज हैं, बेहतरीन फील्डर हैं और एक जबरदस्त इंसान भी हैं।"

हेडिंग्ले की बैटिंग विकेट पर यादव को ले भारत-

हेडिंग्ले की बैटिंग विकेट पर यादव को ले भारत-

दरअसल सूर्यकुमार यादव पहले भारतीय टीम में इंग्लैंड दौरे का हिस्सा नहीं थे लेकिन ओपनिंग बल्लेबाजों की चोटों के बाद उनको पृथ्वी शा के बाद इंग्लैंड बुला लिया गया था। यादव का कैरियर बहुत बड़ा नहीं रहा है लेकिन उन्होंने जितना भी मैच अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेला है उसमें बहुत प्रभावित किया है और उनको बिल्कुल आधुनिक किस्म का नया बल्लेबाज माना जाता है जो गजब की प्रतिभा रखता है। फारुख इंजीनियर कहते हैं, "वैसे तो जीतने वाली टीमें अपना कॉन्बिनेशन नहीं बदलती हैं लेकिन आपको अच्छे घोड़ों पर दांव लगाना होगा। हेडिंग्ले की पिच भी टेस्ट मैच के लिए काफी अच्छी होने वाली है और यहां पर दुनिया की सबसे बेहतरीन बल्लेबाजी विकेट देखने को मिलेगी जहां पर सूर्यकुमार यादव को लिया जा सकता है।"

Story first published: Sunday, August 22, 2021, 18:27 [IST]
Other articles published on Aug 22, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+