For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IND vs ENG: इन तीन बदलावों के साथ दूसरे टी20 में उतर सकता है भारत

अहमदाबादः पहले टी-20 मुकाबले में इंग्लैंड के खिलाफ भारत को करारी हार मिली क्योंकि अंग्रेजों ने 124 रनों का लक्ष्य केवल 15.3 ओवर में ही जीत लिया। ऐसे में भारत के सामने दूसरे मैच में एक सही टीम संयोजन को उतारने की चुनौती है।

दूसरा T20 मुकाबला नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 14 मार्च से खेला जाएगा तो, आइए देखते हैं भारत वापसी करने के लिए किस तरह के तीन बदलाव कर सकता है जिनकी हमको उम्मीद है-

शिखर धवन के स्थान पर रोहित शर्मा को टीम में लाया जाए

भारतीय टीम के सफेद गेंद क्रिकेट उप कप्तान रोहित शर्मा को पहले मुकाबले में बाहर बैठाना काफी अजीबोगरीब फैसला था और इसने भारत को मझधार में छोड़ दिया। जल्दी विकेट गिरने से मिडिल ऑर्डर पर दबाव था। ऋषभ पंत ने 21 रन जरूर बनाए लेकिन इसके लिए 23 गेंद खेली। विराट कोहली जीरो पर आउट हो गए। ऐसे में भारत को अपने पहले चॉइस के ओपनिंग बल्लेबाज को टीम में लाने की जरूरत है। रोहित शर्मा तीनों फॉर्मेट में भारत के पहले चॉइस के ओपनिंग बल्लेबाज है लेकिन उनको प्रतियोगिता के पहले मुकाबले में आराम दिया गया था।

अक्षर पटेल की जगह दीपक चाहर को जगह मिले-

पहले मैच में अक्षर पटेल को जगह दी गई थी लेकिन आश्चर्यजनक तौर पर वे बिल्कुल बेअसर दिखाई दे रहे थे। टेस्ट क्रिकेट में एक आग उगलने वाले स्पिनर के तौर पर प्रदर्शन करने वाले पटेल ने 3 ओवर में 24 रन दिए और एक भी विकेट नहीं लिया। जबकि इसी जगह पर टेस्ट मैच खेलते हुए अक्षर पटेल ने 2 मैचों में 20 विकेट लिए थे। ऐसे में विराट कोहली को पिच को भांपना चाहिए और पिछले प्रदर्शन की जगह पर वर्तमान परिस्थितियों के मुताबिक टीम संयोजन खिलाना चाहिए। कोहली को दीपक चाहर एक ऐसा विकल्प दे सकते हैं जो नई गेंद से स्विंग करवा सकें और एक दो जल्दी विकेट ले सके। ताकि पावर प्ले में अंग्रेजों की बल्लेबाजी पर कुछ हद तक अंकुश लग सके।

वाशिंगटन सुंदर की जगह पर नवदीप सैनी को लाया जाए-

भारत ने एक ऐसी पिच पर केवल दो तेज गेंदबाज खिलाए जहां पर अंग्रेजों ने तीन तेज गेंदबाज खिलाए थे और दो तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर थे। ऐसे में भारत को अंग्रेजों की ब्लू प्रिंट के हिसाब से देखना चाहिए और वाशिंगटन सुंदर के स्थान पर नवदीप सैनी को बुलाना चाहिए।

Story first published: Sunday, March 14, 2021, 11:02 [IST]
Other articles published on Mar 14, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+