IND vs ENG: रहाणे ने की फैंस से सब्र रखने की अपील, कहा- रोहित को इतनी जल्दी जज ना करें
नई दिल्लीः टीम इंडिया के उपकप्तान अजिंक्य रहाणे ने सभी प्रशंसकों से आग्रह किया है कि खिलाड़ियों पर थोड़ी नरमी बरती जाए और उनकी कम आलोचना करें। विशेषकर वरिष्ठ बल्लेबाज रोहित शर्मा को लेकर ज्यादा ना कहें और उन पर भरोसा बनाए रखें।
रोहित शर्मा सफेद गेंद विशेषज्ञ हैं और छोटे प्रारूपों में मैच विजेता हैं लेकिन टेस्ट मैचों में रोहित शर्मा किसी जोशीले युवा की मानिंद ही खेलते हैं। वे कब आउट हो जाएं इसकी भविष्यवाणी नहीं की जा सकती। आप उनके रवैये के चलते लाल गेंद क्रिकेट में कभी भी उन पर भरोसा नहीं कर सकते। रोहित के औसत में पिछले महीने सिडनी टेस्ट में वापसी के बाद मामूली गिरावट आई है। भले ही उन्होंने एससीजी में 52 रन बनाए, लेकिन यह उनकी अंतिम 6 टेस्ट पारियों में उनका एकमात्र अर्धशतक रहा।
वैसे तो रहाणे की बैटिंग खुद डावांडोल हैं और फैंस उन पर भी टूट कर पड़ रहे हैं लेकिन भारतीय उप-कप्तान का कहना है कि रोहित के साथ नरमी से पेश आएं क्योंकि वह वापसी करेंगे। रहाणे ने रोहित का समर्थन किया है और प्रशंसकों को थोड़े ही समय में आपा खोने से मना किया है क्योंकि ऐसे आप न्याय नहीं कर सकते।
रहाणे ने शुक्रवार को एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, "रोहित शर्मा हमारी टीम के एक महत्वपूर्ण सदस्य हैं। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया में महत्वपूर्ण योगदान दिया। आप 4-6 पारियों में एक खिलाड़ी का न्याय नहीं कर सकते। आपको खिलाड़ियों पर विश्वास रखने की आवश्यकता है। हम वास्तव में रोहित के लिए खुश हैं।"
भारत चार टेस्ट मैचों की श्रृंखला में, चेन्नई में शुरुआती टेस्ट में 227 रन से हार गया। रहाणे का मानना है कि पिछला नतीजा आगामी खेल को प्रभावित नहीं करेगा, भले ही उसी स्थान पर पिच हो, क्योंकि दूसरे मैच के लिए पिच पूरी तरह से अलग है।
उन्होंने कहा, "दूसरे टेस्ट के लिए पिच पूरी तरह से अलग दिखती है। मुझे यकीन है कि यह पहले दिन से बदल जाएगी। हमें पहले टेस्ट में जो हुआ है उसे भूलना होगा और आगे ध्यान केंद्रित करना होगा। हम सभी प्रशंसकों को वापस लाने के लिए वास्तव में उत्साहित हैं। इसका हमारे लिए बहुत मतलब हैरहाणे ने शुक्रवार को एक संवाददाता सम्मेलन में कहा। "
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
