नई दिल्लीः भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चल रही चार मैचों की श्रृंखला का दूसरा टेस्ट शनिवार (13 फरवरी) को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में शुरू होगा। यहां पहला मैच बिना दर्शकों के हुआ था लेकिन दूसरे मुकाबले के दौरान ऐसा नहीं होगा। आज से स्टैंड की क्षमता का 50 प्रतिशत दर्शकों के लिए खुल जाएगा।
कोविड के प्रकोप के बाद यह भारत में पहली बार होगा जब स्टेडियम में दर्शक देखने को मिलेंगे। साथ ही मीडिया की भी स्टेडियम के अंदर वापसी हो रही है।
यह टेस्ट विराट कोहली एंड कंपनी के सामने एक बड़ा मैच है क्योंकि वे 227 रनों से श्रृंखला हारने के बाद अब दर्शकों के सामने खेलेंगे।
प्रशंसकों की वापसी से संबंधित खुशी और उत्साह को साझा करते हुए, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने चेपक का एक वीडियो अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर साझा किया।
बीसीसीआई ने इस वीडियो ट्वीट पर कैप्शन लिखा- "डियर टीम इंडिया फैंस, हमने आपको मिस किया और अब हम दूसरे टेस्ट के लिए आपका स्वागत करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।
चेपक में आपकी आवाजें सुनने के लिए और इंतजार नहीं कर सकते।"
Dear #TeamIndia fans we've missed you and we are now all set to welcome back crowds to cricket for the second Test.
— BCCI (@BCCI) February 12, 2021
Can't wait to have you roaring at The Chepauk tomorrow 💙💙@Paytm #INDvENG pic.twitter.com/7q4S1hPXrB
भारतीय उप-कप्तान अजिंक्य रहाणे ने भी घरेलू दर्शकों के सामने खेलने के लिए अपना उत्साह साझा किया। टेस्ट से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोलते हुए, रहाणे ने कहा: "हम सभी प्रशंसकों को वापस लाने के लिए वास्तव में उत्साहित हैं। यह हमारे लिए बहुत मायने रखता है।"
हालांकि प्रशंसकों कई प्रतिबंधों का पालन करना होगा। दूरबीन, स्पीकर और संगीत वाद्ययंत्र जैसे आइटम पर रोक हैं।
कुछ अन्य वस्तुओं की अनुमति नहीं है: ब्रीफकेस, रेडियो, लेजर पॉइंटर्स, डिजिटल डायरी, लैपटॉप, कंप्यूटर, टेप रिकार्डर, रिकॉर्डिंग डिवाइस, दूरबीन, रिमोट-नियंत्रित डिवाइस, ज्वलनशील सामग्री, संगीत वाद्ययंत्र, स्पीकर, पेशेवर या वीडियो कैमरा।