IND vs ENG 2nd Test: ईशांत या अश्विन की होगी वापसी? जानिए कैसी हो सकती है प्लेइंग 11

लंदन: भारत और इंग्लैंड के बीच लॉर्ड्स में दूसरा टेस्ट मैच शुरू हो रहा है। गुरुवार 12 अगस्त को शुरू होने जा रहे इस मैच में भारत की नजरें वैसे ही प्रदर्शन पर रहेंगी जैसा उसने ट्रेंट ब्रिज में किया था। ट्रेंट ब्रिज में हुए पहले टेस्ट मैच में भारतीय टीम जीतने से गई थी क्योंकि बारिश ने अंतिम दिन इंग्लैंड के ऊपर कृपा कर दी थी।

लेकिन, भारत को सतर्क भी रहना होगा क्योंकि अंग्रेज कप्तान जो रूट दूसरी पारी में शतक लगाकर अपनी टीम को फिर भी बेहतर स्थिति में डाल चुके थे। कुल मिलाकर ट्रेंट ब्रिज का मुकाबला अपने अंत तक आते-आते दोनों टीमों के लिए चुनौतीपूर्ण था और दूसरे मैच में भारतीय टीम के पास हल्की एडवांटेज जरूर है।

भारत इंग्लैंड के बीच लॉर्ड्स में दूसरा टेस्ट-

भारत इंग्लैंड के बीच लॉर्ड्स में दूसरा टेस्ट-

वैसे तो भारत ज्यादा बदलाव करने के मूड में नहीं दिखता लेकिन तेज गेंदबाज शार्दुल ठाकुर को हल्की चोट लगी है और उनको कुछ दिनों के आराम की जरूरत हो सकती है। अगर ऐसा होता है तो भारत की ईशांत शर्मा की वापसी करा सकता है। ईशांत शर्मा को पहले टेस्ट मैच में टीम में चुनने के लायक नहीं समझा गया था। यही हाल रविचंद्रन अश्विन के साथ भी हुआ जिनको पहले मैच में बेंच पर बैठाया गया।

दूसरी ओर इंग्लैंड के समस्या यह है कि स्टूअर्ट ब्रॉड कॉफ की हल्की चोट से गुजर रहे हैं। ऐसे में मार्क वुड जैसे विशुद्ध तेज गेंदबाज की वापसी देखने को मिल सकती है। वही मोईन अली की भी ऑलराउंडर के तौर पर वापसी हुई है जिन्होंने मौजूद द हंड्रेड सीरीज में अच्छा प्रदर्शन करके दिखाया है।

रुपिंदर पाल सिंह का खुलासा, टीम मीटिंग में हम कहते थे, हमें लड़कियों जैसा खेलना चाहिए

ऐसी हो सकती हैं दोनों प्लेइंग 11-

ऐसी हो सकती हैं दोनों प्लेइंग 11-

आइए देखते हैं इन्हीं सब दिलचस्प स्थितियों के बीच दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन कैसे हो सकती हैं कैसी हो सकती है।

भारत: रोहित शर्मा, केएल राहुल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली (कप्तान), अजिंक्य रहाणे, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर/इशांत शर्मा, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज।

इंग्लैंड: हसीब हमीद/रोरी बर्न्स, डोम सिबली, जैक क्रॉली, जो रूट, जॉनी बेयरस्टो, डैन लॉरेंस/मोईन अली, जोस बटलर, सैम कुरेन, ओली रॉबिन्सन, स्टुअर्ट ब्रॉड/मार्क वुड, जेम्स एंडरसन।

ड्रीम 11, स्क्वायड और मैच टाइमिंग-

ड्रीम 11, स्क्वायड और मैच टाइमिंग-

ड्रीम 11- रोहित शर्मा, केएल राहुल, जो रूट, विराट कोहली, जैक क्रॉली, ऋषभ पंत, रवींद्र जडेजा, सैम कुरेन, ओली रॉबिन्सन, जेम्स एंडरसन, जसप्रीत बुमराह।

भारत: रोहित शर्मा, मयंक अग्रवाल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली (कप्तान), अजिंक्य रहाणे (उप-कप्तान), हनुमा विहारी, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), आर अश्विन, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, इशांत शर्मा, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, शार्दुल ठाकुर, उमेश यादव, केएल राहुल, रिद्धिमान साहा (विकेटकीपर), अभिमन्यु ईश्वरन, पृथ्वी शॉ, सूर्यकुमार यादव

इंग्लैंड: जो रूट (कप्तान), मोइन अली, जेम्स एंडरसन, जॉनी बेयरस्टो, डोम बेस, स्टुअर्ट ब्रॉड, रोरी बर्न्स, जोस बटलर, जैक क्रॉली, सैम कुरेन, हसीब हमीद, डैन लॉरेंस, जैक लीच, क्रेग ओवरटन, ओली पोप, ओली रॉबिन्सन, डोम सिबली, मार्क वुड।

मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 3.30 बजे से शुरू होगा। यह सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क्स पर लाइव होगा और लाइव स्ट्रीमिंग सोनी लिव पर होगी।

Story first published: Wednesday, August 11, 2021, 13:25 [IST]
Other articles published on Aug 11, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+